• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में नाबालिग ने शख्स की चाकू मारकर हत्या की

Man stabbed to death by minor in Delhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक विवाद के बाद एक नाबालिग ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी। मृतक की पहचान तिमारपुर निवासी कुणाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे तिमारपुर थाने में सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास फतेह सिंह रोड पर एक व्यक्ति द्वारा चाकू से वार किये जाने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, घायल कुणाल को पीसीआर वैन से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांच के दौरान वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा, आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Man stabbed to death by minor in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, timarpur, crime news in hindi, crime news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved