नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दावा किया है कि उसने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के सागरपुर क्षेत्र में मिली एक महिला की लाश की गुत्थी सुलझा ली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना के निवासी जलील शेख (27) को गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान फातिमा सरदार के रूप में हुई जो शेख की पत्नी थी।
दक्षिणपश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) देवेंद्र आर्य के मुताबिक, "पुलिस ने जलील शेख को सूचनाओं के आधार पर 28 अगस्त को कोलकाता के बेलीगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।"
उन्होंने कहा, "जांच के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले 7-8 महीनों से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सागरपुर के जे-ब्लॉक में किराए पर रह रहा था। उसकी दो बीबीयां हैं, एक पश्चिम बंगाल में और दूसरी दिल्ली में। वह 6-7 साल पहले फातिमा को एक दोस्त के रूप में लेकर दिल्ली आया था, (तब उनकी शादी नहीं हुई थी)।"
बाद में, फातिमा के परिवार वाले दिल्ली आए तो उन्होंने शादी कर ली।
पुलिस ने जांच में पाया कि शेख, फातिमा को वेश्यावृत्ति के धंधे में डालने की कोशिश कर रहा था, जिससे उसने इनकार कर दिया। उसके बाद उसने कपड़े के टुकड़े से फातिमा को गला घोंटकर मार डाला।
आर्या ने कहा, "बाद में शेख ने उसकी लाश को बैग में रखा और शिवपुरी कल्लाद के निकट फेंक दिया था।"
--आईएएनएस
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
असम में व्यक्ति का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope