• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में ईस्ट डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Major Operation by East District Special Staff in Delhi: Two Accused Arrested with Illegal Weapons - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली के ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए स्पेशल स्टाफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसीपी ऑप्स पवन कुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में एसआई अमन, हेड कांस्टेबल विनीत, विशाल, नरेश और कांस्टेबल सनोज शामिल थे, जो लगातार जमीनी और डिजिटल स्तर पर निगरानी कर रहे थे। पिछले 24 घंटों के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से टीम को अहम इनपुट मिला कि कुछ संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ इलाके में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत एक रणनीतिक जाल बिछाया। इसके बाद एक सफेद फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक बटन वाला चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते इनके नापाक इरादे नाकाम हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ टुस्सू (20), निवासी त्रिलोकपुरी, और अनुराग उर्फ बुद्धि (21), निवासी कल्याणपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पांडव नगर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 87/26, दिनांक 30 मार्च को दर्ज कर ली है।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। साथ ही, आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का भी पता लगाया जा रहा है और सप्लायर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Operation by East District Special Staff in Delhi: Two Accused Arrested with Illegal Weapons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, illegal weapons, weapons, crime news in hindi, crime news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved