नई दिल्ली । दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के साइबर पुलिस स्टेशन ने नेक्स्ट स्टेप एडवाइजर्स के नाम से चल रहे एक फर्जी प्लेसमेंट रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है। इन लोगों पर आरोप है कि वे नौकरी चाहने वाले बेरोजगारों से रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के बदले नौकरी दिलाने का वादा करके धोखाधड़ी करते थे।
पुलिस ने बताया कि प्लेसमेंट एजेंसी बिना किसी रजिस्ट्रेशन के चल रही थी और नौकरी दिलाने के बहाने पैसे लेकर कई नौकरी चाहने वालों को ठग चुकी थी। जांच के दौरान, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज पांच शिकायतें आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों और बैंक खातों से जुड़ी पाई गईं।
धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, रजिस्ट्रेशन फॉर्म, पेमेंट रिकॉर्ड और बैंक खातों की जानकारी जब्त कर ली गई है। और पीड़ितों की पहचान करने और घोटाले के पूरे दायरे का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब दिल्ली के करोलबाग इलाके के बापा नगर के एक निवासी ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 24 जुलाई को उन्हें एक व्यक्ति का व्हाट्सएप मैसेज मिला, जिसने खुद को एक जॉब पोर्टल का एचआर प्रतिनिधि बताया। यह मैसेज उनके द्वारा ऑनलाइन किए गए जॉब एप्लीकेशन के जवाब में आया था।
उन्हें 25 जुलाई को उत्तम नगर के सोम बाजार में जीवन पार्क की बिल्डिंग सी-3 की पहली मंजिल पर स्थित एक ऑफिस में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इंटरव्यू के दौरान, उनसे रजिस्ट्रेशन और अकाउंट खोलने के लिए 4,800 रुपए देने को कहा गया। पेमेंट ऑनलाइन किया गया और उन्हें नेक्स्ट स्टेप एडवाइजर्स नाम का एक फॉर्म दिया गया।
शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया गया कि नौकरी शुरू करने के बाद यह रकम वापस कर दी जाएगी। हालांकि, न तो उन्हें नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। बाद में, एजेंसी द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क नहीं हो पाया।
शुरुआती जांच के बाद, 1 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान, पुलिस ने मोबाइल नंबरों, पेटीएम और यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए पेमेंट ट्रेल और लाभार्थी बैंक खातों का विस्तृत तकनीकी विश्लेषण किया। इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए स्थानीय खुफिया जानकारी भी जुटाई गई। तकनीकी निगरानी और फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर, टीम ने जीवन पार्क, सोम बाजार, डाबरी, उत्तम नगर में स्थित ऑफिस में छापा मारा। छापे के दौरान, अधिकारियों को पता चला कि नेक्स्ट स्टेप एडवाइजर्स नाम से एक फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी चलाई जा रही थी।
लगातार जांच के बाद, इस रैकेट को चलाने में शामिल सभी सात लोगों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को पता चला कि यह एजेंसी किसी भी सक्षम अधिकारी के पास रजिस्टर्ड नहीं थी।
पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कथित तौर पर अपने काम करने का तरीका बताया। जांचकर्ताओं ने कई आपत्तिजनक चीजें जब्त कीं, जिनमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म, अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और पीड़ितों से लिए गए पेमेंट का रिकॉर्ड शामिल है।
नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की और जांच करने पर पता चला कि अलग-अलग पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई पांच अलग-अलग शिकायतें उन्हीं मोबाइल नंबरों और बैंक अकाउंट से जुड़ी थी। जिनका इस्तेमाल आरोपी करते थे, जिससे उनके खिलाफ मामला और मजबूत हो गया।
जांचकर्ताओं के अनुसार, आरोपी अलग-अलग ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर आकर्षक नौकरी की वैकेंसी पोस्ट करते थे और फिर एचआर एग्जीक्यूटिव बनकर व्हाट्सएप मैसेज और फोन कॉल के जरिए बेरोजगार लोगों से संपर्क करते थे।
पीड़ितों को उत्तम नगर ऑफिस में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता था। पुलिस ने कहा कि यह रैकेट मुख्य रूप से ऑनलाइन नौकरी ढूंढ रहे बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाता था और नौकरी का झूठा वादा करके बड़ी संख्या में नौकरी चाहने वालों के साथ धोखाधड़ी करता था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीति मल्होत्रा (34) जो उत्तम नगर की रहने वाली हैं और कथित तौर पर इस रैकेट की मास्टरमाइंड हैं। दिव्या (33), ललिता उर्फ पिंकी (32), नैना (33) और प्रियंका (28), जो कथित तौर पर एचआर एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थीं। कपिल कुमार शर्मा (30), राजस्थान के अलवर और ललित कुमार (28) नजफगढ़ के रहने वाले हैं और कथित तौर पर फील्ड स्टाफ के तौर पर काम करते थे।
हनुमानासन : पैरों, कूल्हों और जांघों की जकड़न करता है दूर, पेल्विक मसल्स के लिए भी खास फायदेमंद
8 अगस्त 2026 पंचांग: श्रावण कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल
जन्मदिन विशेष : डेब्यू फिल्म 'सौदागर' से रातों-रात शोहरत, फिर मिली गुमनामी...
केबीसी के ग्रैंड प्रीमियर में 'बंटवारा 1947' की पूरी स्टारकास्ट, अमिताभ के साथ आमिर खान भी आएंगे नजर
2027 में लॉन्च होगी Hero MotoCorp की पहली EV बाइक, दो नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होंगे मॉडल
नयनतारा ने तोड़ा अपना नियम, 'टॉक्सिक' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचने के पीछे का बताया कारण
सावन अमावस्या पर लगेगा पूर्ण सूर्यग्रहण, भारत में नहीं आएगा नजर
यौन उत्पीड़न मामले में मशहूर निर्देशक शकील नूरानी गिरफ्तार, 12 अगस्त तक पुलिस को मिली कस्टडी
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
एकता कपूर की चमक कम नहीं हुई, वह समय के साथ बदलना जानती हैं : तेजस्वी प्रकाश
'मैं चीजों को नेचुरल तरीके से होने दूंगी,' एग फ्रीजिंग ट्रेंड पर बोलीं सुरभि चंदना
भारतीय टीम के लिए आई राहत भरी खबर, शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस
ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने डॉक्टरों के लिए गाया गाना, फैंस ने की स्वस्थ रहने की कामना
अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब, फाइनल में कियान शी को हराया
टाटा ने लॉन्च की नए फीचर्स और दमदार लुक से लैस Nexon Camo Edition
कनाडा ओपन: अलेक्जेंड्रोवा ने सबालेंका को हराकर बनाई फाइनल में जगह
बच्चों की सेहत के लिए जरूरी हैं फल और सब्जियां, उम्र के हिसाब से दें सही मात्रा
बंटवारा 1947 के प्रमोशन के बीच बेटे करण के साथ पार्टिशन म्यूजियम पहुंचे सनी देओल, पंजाब में करेंगे खास रोड ट्रिप
बिहार : फर्जी आईएएस बनकर ठगी और दबंगई करने वाला युवक गिरफ्तार, टेस्ला-टाटा सफारी समेत विदेशी शराब बरामद

नागपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन यात्री से 3 करोड़ रुपए का सोना जब्त, गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर, फिरोजाबाद में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
राशिफल 9 अगस्त: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा सफलता का साथ
'मैं चीजों को नेचुरल तरीके से होने दूंगी,' एग फ्रीजिंग ट्रेंड पर बोलीं सुरभि चंदना
जन्मदिन विशेष : डेब्यू फिल्म 'सौदागर' से रातों-रात शोहरत, फिर मिली गुमनामी...
केबीसी के ग्रैंड प्रीमियर में 'बंटवारा 1947' की पूरी स्टारकास्ट, अमिताभ के साथ आमिर खान भी आएंगे नजर
कम उम्र में शोहरत, फिर विवादों ने घेरा… ऐसी रही हंसिका मोटवानी की फिल्मी और निजी जिंदगी
एकता कपूर की चमक कम नहीं हुई, वह समय के साथ बदलना जानती हैं : तेजस्वी प्रकाश
नेशनल हैंडलूम डे पर विद्या बालन ने हथकरघा परंपरा को किया सलाम, कहा-'हर साड़ी कहती है अपनी अनोखी कहानी'
पति राज कुंद्रा की फिल्म देखकर गदगद हुईं शिल्पा शेट्टी, लिखा- मेरा हीरो पगड़ी पहनता है
'दोस्ती टूटेगी, भरोसा शक में बदलेगा...', करण जौहर ने 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर लॉन्च कर बढ़ाया रोमांच
मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो
सुबह जल्दी उठना क्यों है फायदेमंद? आयुर्वेद से जानिए दिन की सही शुरुआत का राज
पेट और हिप की चर्बी को कहें अलविदा, उष्ट्रासन से शरीर बनेगा ज्यादा लचीला और मजबूत
स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका
घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका
ऑफिस में घंटों बैठते हैं? रोज करें पादहस्तासन, तनाव और अकड़न से मिलेगा छुटकारा
सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना कितना सही? वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलती
सुभाष घई ने ओशो को बताया जीवन बदलने वाला गुरु, बोले- 'उन्होंने मुझे खुद को समझने की ताकत दी'
उंगलियां, कोहनी और घुटने पड़ गए हैं काले तो न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं संकेत
बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा
पिंच मयूरासन से पाएं मजबूत कंधे और फिट शरीर, जानिए इसे करने का आसान उपाय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
रिलेशनशिप में किस समय आए पार्टनर के करीब, जरूरत से पहले लगाव देगा नुकसान
माइग्रेन के दर्द को बढ़ा सकती हैं ये 5 गलतियां, छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से मिलेगी राहत
हनुमानासन : पैरों, कूल्हों और जांघों की जकड़न करता है दूर, पेल्विक मसल्स के लिए भी खास फायदेमंद
बच्चों की सेहत के लिए जरूरी हैं फल और सब्जियां, उम्र के हिसाब से दें सही मात्रा
पेट की समस्या और मोटापे से छुटकारा दिलाएगा नावासन
देखें आज 10/08/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope