• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली : आली विहार में पीठ में चाकू घोंपने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

Delhi: Vicious criminal arrested for stabbing man in the back in Ali Vihar - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आली विहार के कुख्यात अपराधी विजय शर्मा उर्फ बॉबी पंडित (23) को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। बॉबी पिछले दो महीने से फरार था। उस पर 28-29 सितंबर 2025 की रात सरिता विहार थाना क्षेत्र के आली विहार में रामलीला देखकर लौट रहे युवक आदित्य सिंह की पीठ में चाकू घोंपने का आरोप है। घटना उस वक्त हुई जब रामलीला मंचन के दौरान स्टेज पर झगड़ा हो गया था। बाद में आदित्य घर लौट रहा था तभी बॉबी ने शक के आधार पर पीछे से आकर उसकी पीठ के निचले हिस्से में चाकू मारा। गंभीर रूप से घायल आदित्य का इलाज हुआ और सरिता विहार थाने में एफआईआर नंबर 719/2025 धारा 126(2)/118(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज हुआ। हमला करने के तुरंत बाद बॉबी फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच की आरके पुरम यूनिट को जब यह केस सौंपा गया तो इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में एसआई प्रमोद, अमित, हेमंत कुमार, मुकेश सिंह और अन्य अधिकारियों की टीम ने लगातार सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर 28 नवंबर को आली विहार में दबिश देकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में बॉबी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
चौंकाने वाली बात यह है कि 23 साल का यह ग्रेजुएट युवक, जो एक सर्विस स्टेशन में नौकरी करता है, पहले से ही दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड में शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ लूट, चोरी और घर में घुसकर डकैती के कुल 11 मामले दर्ज हैं, जिनमें ज्यादातर सरिता विहार थाने के ही हैं। कुछ मामले तो इस साल के ही हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी पर डीसीपी क्राइम पंकज कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच लगातार वांटेड और खतरनाक अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। बॉबी जैसे आदतन अपराधियों की गिरफ्तारी से इलाके में राहत की लहर है।
पुलिस ने बताया कि बॉबी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाना बदलता था और मोबाइल भी बंद रखता था। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi: Vicious criminal arrested for stabbing man in the back in Ali Vihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, crime branch, notorious criminal, arrested, crime news in hindi, crime news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved