नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पश्चिम जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दो कुख्यात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर छह चोरी की स्कूटी और दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पुलिस कार्रवाई से जिले में हुई 10 वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। गिरफ्तारी तकनीकी और मैन्युअल निगरानी के साथ 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच के बाद संभव हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित उर्फ बोना (36 वर्ष), निवासी कैलाशपुरी, पालम कॉलोनी, दिल्ली और पंकज उर्फ डाबरा (33 वर्ष), निवासी इसराइल कैंप, रंगपुरी पहाड़ी, दिल्ली, के रूप में हुई है। दोनों अपराधी जिले के अलग-अलग सब-डिवीजन में सक्रिय थे। रोहित दिल्ली कैंट क्षेत्र में और पंकज वसंत कुंज क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हाल के दिनों में दक्षिण-पश्चिम जिले में दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं बढ़ने पर एएटीएस टीम को सक्रिय किया गया। टीम को चोरी स्थलों का दौरा करने, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने और संदिग्धों की पहचान करने का निर्देश दिया गया। इंस्पेक्टर राम कुमार के नेतृत्व में एएसआई प्रवीण, जयपाल, धर्मेंद्र, विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल मोहित, नरेंद्र, रविंदर, देवेंद्र, प्रशांत, मनोज मोरल और कांस्टेबल प्रवीण की विशेष टीम गठित की गई। एसीपी ऑपरेशंस विजय पाल सिंह तोमर के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।
300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान हुई। 10-11 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि को छापेमारी की गई। रोहित उर्फ बोना को ब्रह्मपुरी सागरपुर से एक चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा गया, जो ई-एफआईआर नंबर 029891/25 (सेक्शन 305(बी) बीएनएस, थाना पश्चिम विहार) से संबंधित थी। इसी तरह, पंकज उर्फ डाबरा को बंगाली टोला पार्क, रंगपुरी पहाड़ी से टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया, जो ई-एफआईआर नंबर 024991/25 (थाना वसंत कुंज दक्षिण) की थी।
आरोपियों की निशानदेही पर आगे बरामदगी हुई। रोहित से शकुंतला अस्पताल के पास नाला रोड से दो स्कूटी और पंखा रोड जनकपुरी पेट्रोल पंप से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पंकज से अर्जुन कैंप महिपालपुर से दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल मिली। कुल 8 वाहन बरामद हुए, जिनसे 10 मामले सुलझे।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास काफी पुराना रहा है और वे कई मामलों में वांछित हैं। रोहित उर्फ बोना ने 2013 में आत्माराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया, लेकिन नौकरी न मिलने पर शरारती तत्वों के संपर्क में आया। शराब और गांजा की लत लगी, फिर जनरल स्टोर से चोरी शुरू की और वाहन चुराने लगा। चोरी के बाद वाहनों में ईंधन भरवाकर लावारिस छोड़ देता था। वह पहले 15 मामलों (चोरी, एमवीटी, आर्म्स एक्ट) में शामिल रहा है।
वहीं, पंकज उर्फ डाबरा 7वीं तक पढ़ा, परिवार की गरीबी के कारण पढ़ाई छोड़ी। दिल्ली आकर मजदूरी की, लेकिन गांजा और स्मैक की लत लग गई। जरूरतों के लिए मोबाइल और वाहन चोरी शुरू की। वह 16 मामलों (चोरी, आर्म्स एक्ट, एमवीटी, हत्या का प्रयास) में वांछित था।
--आईएएनएस
सोशल मीडिया 'रोस्टिंग' को तान्या मित्तल ने बताया अपनी ताकत, सलमान खान का जताया आभार
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
राशिफल 7 दिसंबर 2025: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें पूरा दैनिक भविष्यफल
राशिफल 5 दिसंबर: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें
अनिल कपूर को याद आया मिशन इम्पॉसिबल 4 का दौर, टॉम क्रूज समेत पूरी टीम को किया धन्यवाद
क्या आप अपने घुटनों के ऑपरेशन से बचना चाहते हैं?
केदारनाथ के 7 साल पूरे, सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए किया इमोशनल पोस्ट
फिल्म वा वाथियार की शूटिंग से एक रात पहले मैंने आत्मा देखी : कृति शेट्टी
पौष कृष्ण पक्ष तृतीया: रविवार व्रत के विशेष लाभ और पूजा विधि
राशिफल 6 दिसंबर: शनिवार लाएगा बड़ा बदलाव, जानें आपकी राशि के लिए क्या संकेत हैं
'सिद्धू मूसेवाला की तरह करेंगे हाल', पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी
साप्ताहिक राशिफलः ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से जानिए, कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका समय
'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले आज, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो
अपने पिता को याद कर भावुक हुए सनी देओल, याद किए उनके साथ बिताए पल
बिग बॉस में रहा है महिलाओं का जलवा, 19वें सीजन का विनर कौन फरहाना या तान्या?
बिग बॉस 19 : फेक गर्ल के टैग से फाइनलिस्ट तक तान्या मित्तल का शानदार रहा सफर, हमेशा दर्शकों की बनी रहीं फेवरेट
आपकी बहुत याद आती है पापा, पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं ईशा देओल
एक ऐसा मंदिर जहां आज भी ब्रह्मचारी रूप में तपस्या कर रहे हैं भगवान शिव
दिल्ली पुलिस ने फोन लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, काफी समय से थे फरार

दिल्ली: डिलीवरी बॉय से लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बाइक बरामद

किसान बनकर करता था हथियारों की सप्लाई! अलवर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या खास लेकर आया है
सोशल मीडिया 'रोस्टिंग' को तान्या मित्तल ने बताया अपनी ताकत, सलमान खान का जताया आभार
फरहाना भट्ट ने 'बिग-बॉस-19' को बताया सबसे बड़ा जैकपॉट, कहा- लोग मुझे प्यार और सपोर्ट कर रहे हैं
कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का विनर? अब तक इनके सिर सज चुका है जीत का ताज
धर्मेंद्र की यह फिल्म है सुभाष घई की फेवरेट, 1981 में हुई थी रिलीज
राजेश खन्ना से लेकर शशि कपूर तक: शर्मिला टैगोर ने सुपरस्टार्स के साथ जोड़ी बनाकर बॉलीवुड में पाया मुकाम
नेटफ्लिक्स ने की 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' को खरीदने की घोषणा, सब्सक्राइबर्स देख पाएंगे कई क्लासिक फिल्में
बिग-बॉस 19 : प्रणीत मोरे ने कहा, 'गौरव खन्ना ट्रॉफी के लिए परफेक्ट इंसान'
धरम जी की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं : सायरा बानो
देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर रवीना टंडन ने जताई चिंता, लोगों से की अपील
'बिग बॉस 19' के सेट पर पहुंचे शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना को किया सपोर्ट
'धुरंधर' में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना, फराह खान ने की 'ऑस्कर' की बात
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
'गर्भासन' से मजबूत करें कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डी, जानें सही विधि
मन, इंद्री और आत्मा को संतुलित करता है पादाभ्यंग, जानें किस तेल से मिलेंगे कितने लाभ
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायेमंद
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
नाश्ते के लिए बेस्ट है दलिया, पूरे शरीर को देगा एनर्जी का फुल डोज
मौसम के हिसाब से शरीर की सफाई जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया आयुर्वेदिक तरीका
दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है छुहारा, जानें रात के समय इसके सेवन के लाभ
बालों को पोषण देगा प्याज का रस, झड़ने समेत कई समस्याओं से मिलेगी राहत
स्वास्थ्य के लिए वरदान है विधारा, जड़ से लेकर फूल तक सब फायदेमंद
पानी की कमी शरीर को बना देती है बीमारी का घर, जानिए आयुर्वेद की राय
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
जोड़ों के दर्द से हाल बेहाल? अश्वगंधा से मिलेगी राहत
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
गोमुखासन से जलनेति तक, योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत
तन-मन की थकान से कैफीन नहीं, ये हर्बल-टी दिलाएगी आराम, याददाश्त बढ़ाने में भी करेगी मदद
पादहस्तासन मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार, रोजाना करें और देखें कमाल
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 08/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope