• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली पुलिस ने ठगों का किया भंडाफोड़ : 3000 लोगों से ठगी का शक, आरोपियों से पूछताछ जारी

Delhi Police busted thugs: 3000 people suspected of cheating, interrogation of the accused continues - Delhi News in Hindi

दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने क्राइम की नई मोड ऑपरेंडी का भंडाफोड़ किया है। पकड़ गए बदमाश बीमा के नाम पर लोगों को धोखा देकर ठगी करते थे। ये खुद को वित्त मंत्रालय, आरबीआई और आर्मी के अधिकारी बताते हैं। दिल्ली पुलिस में आईएफएसओ यूनिट के अधिकारी प्रशांत गौतम ने बताया कि हमने मास्टरमाइंड महताब आलम, सरताज खान, मोहम्मद जुनैद और दीन मोहम्मद को गिरफ़्तार किया है। इन आरोपियों से 3000 लोगों का डेटा और बैंक अकाउंट रिकवर किया है। पुलिस अब यह तहकीकात कर रही है कि देशभर में इन लोगों ने कितने लोगों के साथ ठगी की है। ठगी की रकम कितनी है? आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी बीमा करने के नाम पर धोखाधड़ी करते खुद को वित्त मंत्रालय, आरबीआई या आर्मी के अधिकारी बताते थे। पुलिस को इनके बारे में सूचना मिलने पर इनके कामकाज, कांटेक्ट नंबर पर निगरानी रखी गई। इसके बाद आरोपियों को पकड़ा गया। ये खत के जरिये अपने शिकार से संपर्क करते थे। इस खत पर वित्त मंत्री का फर्जी हस्ताक्षर होता था। इसके बाद ही वे अपने शिकार से अन्य डिटेल मांगते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Police busted thugs: 3000 people suspected of cheating, interrogation of the accused continues
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, police, busted thugs, cheating, interrogation, accused, crime news in hindi, crime news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved