• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Delhi Police Arrests Accused in Mobile Theft Case - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के घिटोरनी मेट्रो थाना पुलिस ने आईफोन चोरी के दो मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी ये कई वारदात में शामिल था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 13 फरवरी को थाना घिटोरनी में आईफोन चोरी के संबंध में दो अलग-अलग ई-एफआईआर दर्ज की गई थीं। दोनों मामलों में वारदात का तरीका एक जैसा होने के कारण पुलिस ने इसे संगठित पैटर्न मानते हुए विशेष जांच शुरू की। एसआई राजेंद्र और राज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष “क्रैक टीम” गठित की गई। टीम ने हौज खास सहित विभिन्न मेट्रो स्टेशनों और आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज लेकर उसकी जांच की। जांच के दौरान फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो जानबूझकर एक शिकायतकर्ता को धक्का देता है और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाता है।
तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी दलजीत सिंह उर्फ दलबीर सिंह (42) को गिरफ्तार किया। यह आरोपी उत्तम नगर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों ई-एफआईआर में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वह उत्तम नगर में फल बेचने का काम करता है, लेकिन नशे की लत के कारण उसने चोरी और स्नैचिंग को आय का जरिया बना लिया था। वह विशेष रूप से महंगे मोबाइल फोन, खासकर आईफोन को चोरी कर बेच देता था।
उसने बताया कि उसे जो पैसा मिलता था, उससे वह कुछ दिन तक नशा करता था, इसके बाद पैसा खत्म हो जाने के बाद फिर से फोन चोरी करता रहता था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी 2008 से सक्रिय एक “बैड कैरेक्टर” है और उसके खिलाफ कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 6 मामले घिटोरनी मेट्रो थाना, 1 मामला राजीव चौक मेट्रो थाना, 1 मामला शास्त्री पार्क मेट्रो थाना और 1 मामला पहाड़ गंज थाने में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के परिजनों से भी बात की जा रही है और उनके अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Police Arrests Accused in Mobile Theft Case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi police, mobile theft case, crime news in hindi, crime news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved