नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक 63 वर्षीय चोर को गिरफ्तार किया है। इस चोर के बारे में जानकर आप भी चकित हो जाएंगे। पुलिस के अनुसार इस उम्र में भी चोर के 5 गर्लफ्रेंड हैं। इतना ही नहीं इस चोर ने पूरी जिंदगी अय्याशी के खर्चे उठाने के लिए चोरी में गुजार दी। न कभी धंधा छोड़ा, न शौक बदले और शादी भी नहीं की। यह अपने बालों को हमेशा काले रखता है। इस बार सराय रोहिल्ला पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उस एरिया में चोरी के चार केसों में वॉन्टेड था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी बुजुर्ग बीती 28 तारीख को सराय रोहिल्ला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सेंध लगाते समय सीसीटीवी में कैद हो गया। उसके बिनाह पर सराय रोहिल्ला एसीपी पीयूष, एसएचओ राम चंद्र और एएसआई कर्मवीर की टीम ने उसे धर-दबोचा। पूछताछ में उसकी अय्याशी के किस्से उजागर हुए। पता चला कि उसकी अब भी पांच गर्लफ्रेंड्स हैं। उनके खर्चे उठाने के लिए ही सेंधमारी करता है। पुलिस ने उसे दो लैपटॉस, एक एलईडी और पांच हजार रुपए जब्त किए है।
डीसीपी (नॉर्थ) नूपुर प्रसाद ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम बंधु सिंह (63) है। आनंद पर्वत में रहता है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह अपनी प्रेमिकाओं के खर्चे उठाने के लिए चोरी करता रहा है।
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope