• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीएसएफ ने 1.44 करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया

BSF arrests 2 smugglers with gold biscuits worth Rs 1.44 cr - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सीमा पार से की जा रही सोने की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जवानों ने भारत-बांग्लादेश की सीमा से 1.44 करोड़ रूपए के मूल्य के 22 सोने के बिस्कुट के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बीएसएफ ने बताया कि गुरुवार को एक विशेष सूचना के आधार पर बीएसएफ जवानों ने बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सीमाचौकी जयंतीपुर में एक बाइक सवार दो लोगों को रोककर पूछताछ की। जांच में जवानों ने बाइक की कैविटी में छिपाकर रखे गए 22 सोने के बिस्कुट बरामद किए। इनका वजन करीब 2566.21 ग्राम है। एक अधिकारी के मुताबिक बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 1.44 करोड़ रुपए है। इसके अलावा कुछ भारतीय नोट भी जब्त किये गए हैं। जांच के बाद बीएसएफ ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि ये सोने के बिस्कुट बांग्लादेश से तस्करी कर भारत में लाए गए थे। फिलहाल पकड़े गए दोनों तस्करों से आगे की पूछताछ की जा रही है। वहीं ये भी पता लगाया जा रहा है कि ये सोना किसे दिया जाना था।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BSF arrests 2 smugglers with gold biscuits worth Rs 1.44 cr
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, border security force bsf, gold, west bengal, crime news in hindi, crime news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved