• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

SSC ने स्टेनोग्राफर की निकाली भर्ती, 1170 पदों पर होगी नियुक्ति

SSC has announced recruitment for stenographers, 1170 posts will be filled - Delhi News in Hindi

करियर डेस्क। नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ग्रेड ‘डी’ परीक्षा 2026 के तहत भरे जाने वाले पदों का विस्तृत विवरण जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1170 रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 1021 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ और 149 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संस्थानों में की जाएगी। उम्मीदवारों को देश के कई प्रमुख सरकारी कार्यालयों में काम करने का अवसर मिलेगा।
ग्रेड ‘डी’ में 1021 पद, CBDT में सबसे अधिक रिक्तियांः
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के लिए घोषित 1021 पदों में सबसे ज्यादा रिक्तियां वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) में हैं। यहां कुल 249 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा कई अन्य विभागों में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध हैं। जिसमें केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में 249 पद, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में 118 पद, दूससंचार विभाग में 103 पद, नौसेना मुख्यालय में 74 पद, राजस्व विभाग में 73 पद, इंटेलिजेंस ब्यूरो में 66 पद, सीमा सड़क संगठन में 60 पद रिक्त हैं।
ग्रेड ‘सी’ के पदों में इंटेलिजेंस ब्यूरो शीर्ष परः
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के कुल 149 पदों में सबसे अधिक रिक्तियां गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में हैं। यहां 46 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य प्रमुख विभागों में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है। जिसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो में 46 पद, राजस्व विभाग में 39 पद, विदेश मंत्रालय में 24 पद, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में 13 पद रिक्त हैं।
कई केंद्रीय संस्थानों में मिलेगी नियुक्तिः
इस भर्ती अभियान के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों और संगठनों में की जाएगी। इनमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), चुनाव आयोग, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), प्रवर्तन निदेशालय (ED), राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) सहित अनेक मंत्रालय और कार्यालय शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SSC has announced recruitment for stenographers, 1170 posts will be filled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, career desk, government job opportunity, young people preparation, staff selection commission, ssc, detailed list release, vacancy positions, stenographer grade c, stenographer grade d, examination 2026, career news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved