• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय जीवन बीमा निगम में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती

Recruitment for the post of Junior Assistant in Life Insurance Corporation of India - Delhi News in Hindi

करियर डेस्क। नईदिल्ली नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में जूनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह नियुक्तियां देशभर के विभिन्न राज्यों में की जाएंगी।
ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल एवं फॉर्म प्रिंट करने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित है।
जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए योग्यताः
अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। पत्राचार/ डिस्टेंस/ पार्ट टाइम से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्मः
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक दिया जा रहा है। आवेदन के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल ibpsreg.ibps.in/licjamar26/ पर विजिट करें। इसके बाद आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको अन्य डिटेल, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर अपलोड करना है। इसके बाद आप निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में आप पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्कः
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 800 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट आदि के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Recruitment for the post of Junior Assistant in Life Insurance Corporation of India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, career, desk, lic, housing, finance, limited, hfl, recruitment, 2026, junior, assistant, vacancies, national, insurance, sector, employment, opportunity, government, jobs, application, process, eligibility, banking, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved