• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैंकिंग सेक्टर में डिप्टी मैनेजर और सीएफओ पर निकली भर्ती, 30 लाख से अधिक मिला वेतन

Recruitment for Deputy Manager and CFO in Banking Sector, Salary more than Rs. 30 lakh - Delhi News in Hindi

करियर डेस्क। नई दिल्ली बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने वर्ष 2026 के लिए डिप्टी मैनेजर (अकाउंट्स), डिवीजन हेड (FAS) और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। दोनों पदों के लिए पोस्टिंग मुंबई में दी जाएगी। डिप्टी मैनेजर (अकाउंट्स) का एक पद नियमित आधार पर भरा जाएगा। डिवीजन हेड (फाइनेंशियल एंड एलाइड सर्विसेज) एवं सीएफओ का एक पद 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगा।
योग्यता और आयु सीमाः
डिप्टी मैनेजर – अकाउंट्स की आयु: 23 से 30 वर्ष और योग्यता: चार्टर्ड अकाउंटेंट, अनुभव: फाइनेंस, अकाउंट्स, टैक्सेशन आदि में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव वरीयता प्राप्त करेगा।
डिवीजन हेड एवं सीएफओः आयु: 50 से 61 वर्ष, योग्यता: कॉमर्स में ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या CA, अनुभव: फाइनेंस, ऑडिट और अकाउंट्स क्षेत्र में 20–25 वर्ष का अनुभव आवश्यक।
इतना मिलेगा वेतनः
डिप्टी मैनेजर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹91,070 प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए लगभग ₹30.90 लाख सालाना पैकेज दिया जाएगा। आवेदन शुल्कः आवेदन करने वाले आवेदकों को 1000 रुपये (रेगुलर पद) का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। कॉनट्रैक्ट पद के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
ऐसे करें आवेदनः
सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं। आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें। पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। अंतिम सबमिट के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Recruitment for Deputy Manager and CFO in Banking Sector, Salary more than Rs. 30 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ibps recruitment 2026, deputy manager accounts, division head fas, chief financial officer, banking sector jobs, online application, new delhi, may 20 2026, career news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved