• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के 51 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए अंतिम तिथि 20 अप्रैल

Recruitment for 51 Sub-Inspector posts in the SSB; the deadline to apply is April 20 - Delhi News in Hindi

करियर डेस्क। नई दिल्ली सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सब इंस्पेक्टर के 51 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल यानी सोमवार निर्धारित की गई। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 20 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। एसएसबी में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। एसएसबी ने सब-इंस्पेक्टर के विभिन्न 51 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
एसएसबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समयसीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
पदों का विवरणः
एसएसबी ने जिन 51 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) के 10, सब इंस्पेक्टर (पायनियर) के 21 और सब इंस्पेक्टर (कंम्यूनिकेशन) के 20 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यताः
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान, यूनिवर्सिटी या बोर्ड से संबंधित पद के अनुसार 12वीं उत्तीर्ण सर्टिफिकेट के साथ डिप्लोमा, किसी भी स्ट्रीम/सिविल/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/कंप्यूटर साइंस/ सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता होना भी अनिवार्य है।
आयु सीमाः
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 20 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इतनी मिलेगी सैलेरीः
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा, विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (डीएमई), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
इस तरह भरें ऑनलाइन आवेदनः
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, जारी पद से सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद, एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Recruitment for 51 Sub-Inspector posts in the SSB; the deadline to apply is April 20
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, ssb sub-inspector recruitment 2026, sashastra seema bal, 51 vacancies, si pioneer, si communication, si staff nurse, group \b\ non-gazetted, april 20 deadline, age limit 30 years, recruitmentssbgovin, career news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved