• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जॉब अलर्टः एनआईसी में 243 पदों पर बंपर भर्ती, 24 अप्रैल तक आवेदन का मौका

Job Alert: Massive Recruitment for 243 Posts at NIC; Apply by April 24 - Delhi News in Hindi

करियर डेस्क। नई दिल्ली राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने साइंटिस्ट-बी के कुल 243 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अंतिम तिथि 24 अप्रैल निर्धारित है।
एनआईसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय अंतिम तिथि से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
पदों का विवरणः
एनआईसी ने साइंटिस्ट-बी के जिन 243 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें कंप्यूटर साइंस और आईटी के 168, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के 25 और डेटा साइंस एंड एआई के 50 पद शामिल हैं।
चैक कर लीजिए अपनी योग्यताः
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन या इससे समकक्ष डिग्री और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी, सॉफ्टवेयर सिस्टम, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना विज्ञान, कंप्यूटर प्रबंधन, साइबर कानून आदि क्षेत्रों में साइंस (एमएससी)/कंप्यूटर अनुप्रयोग/इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/एमफिल में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास संबंधित पेपर (सीएस/ईसी/डीए) में वैध गेट 2024/2025/2026 स्कोर होना अनिवार्य है।
आयु सीमाः
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्कः
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 800 रुपए है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
इतनी मिलेगी सैलेरीः
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पर्सनल इंटरव्यू और फाइनल मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।
खुद ही भर सकते हैं फार्मः
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Job Alert: Massive Recruitment for 243 Posts at NIC; Apply by April 24
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, nic scientist-b recruitment 2026, national informatics centre, 243 vacancies, meity, scientist-b group-a gazetted, april 24 deadline, gate 2024-2025-2026 score, technical jobs, recruitmentnicin, government job opportunities, career news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved