नई दिल्ली । आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान स्कूली छात्रों को भविष्य का करियर और पढ़ाई की दिशा चुनने में मदद करेंगे। ये संस्थान छात्रों को उनके भविष्य से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों से परिचित कराएंगे। इसी उद्देश्य से देश के नंबर वन उच्च शिक्षण संस्थान ‘आईआईटी मद्रास’ ने ‘स्कूल कनेक्ट’ कार्यक्रम के आवेदन लेना शुरू कर दिया है।
खास बात यह है कि यहां पहली बार 9वीं कक्षा के छात्रों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। ‘स्कूल कनेक्ट’ के तहत विद्यार्थियों को 17 भविष्य-केंद्रित विषयों से परिचित कराया जाता है। इनमें कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनके बारे में स्कूल स्तर पर छात्रों को आमतौर पर बहुत कम जानकारी मिलती है। इनमें डेटा साइंस और एआई, एयरोस्पेस, साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, रासायनिक इंजीनियरिंग, आणविक इंजीनियरिंग, वास्तुकला और डिजाइन, उत्पाद डिजाइन, कानून, अर्थशास्त्र और वित्त, गेम प्रौद्योगिकी, गणित और कंप्यूटिंग व इंजीनियरिंग जैविक प्रणालियां आदि शामिल हैं।
इस तरह छात्र केवल पारंपरिक विकल्पों जैसे डॉक्टर, इंजीनियर या सरकारी अधिकारी बनने की जानकारी तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उन्हें तकनीक, डिजाइन, कानून, वित्त, जैव-विज्ञान और मानविकी जैसे तेजी से बदलते क्षेत्रों की भी जानकारी मिलती है। आईआईटी मद्रास का मानना है कि विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में विषय या स्ट्रीम चुनने से ठीक पहले नहीं, बल्कि उससे काफी पहले यह समझने का मौका मिलना चाहिए। छात्रों को यह अवसर मिलना चाहिए कि उनकी रुचि किन क्षेत्रों में है और भविष्य में उनके सामने करियर के कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आईआईटी के अक्टूबर 2026 सत्र में 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर है, जबकि यह पाठ्यक्रम 5 अक्टूबर से शुरू होंगे। कार्यक्रम को आईआईटी मद्रास के सेंटर फॉर आउटरीच एंड डिजिटल एजुकेशन (कोड) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक पाठ्यक्रम 8 सप्ताह का ऑनलाइन सीखने का कार्यक्रम है।
इसमें रिकॉर्ड किए गए व्याख्यानों के साथ-साथ सीधे संवाद वाले सत्र, अभ्यास कार्य और कंप्यूटर आधारित मूल्यांकन शामिल हैं। जो विद्यार्थी निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, उन्हें आईआईटी मद्रास कोड की ओर से आधिकारिक ई-प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। यानी छात्रों को एक ओर देश के प्रतिष्ठित संस्थान के शिक्षकों से सीखने का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर उन्हें अपने भविष्य के विकल्पों को समझने का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। आईआईटी मद्रास के अनुसार, ‘स्कूल कनेक्ट’ कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से अब तक 4,900 से अधिक स्कूल इससे जुड़ चुके हैं।
इनमें भारत के बाहर के 60 से अधिक स्कूल भी शामिल हैं। कार्यक्रम से अब तक 1.75 लाख से अधिक छात्र लाभान्वित हो चुके हैं। अब आईआईटी मद्रास ने इस पहल को बड़े स्तर पर ले जाने का लक्ष्य तय किया है। संस्थान आने वाले वर्षों में इसे देशभर के 25,000 स्कूलों तक पहुंचाना चाहता है। इस पहल का उद्देश्य केवल छात्रों को किसी एक विषय की जानकारी देना नहीं है। यहां अलग-अलग उभरते क्षेत्रों का अनुभव देकर यह समझने में मदद की जाएगी है कि छात्रों को किस तरह का काम पसंद आ सकता है और आगे किस डिग्री या करियर का चुनाव किया जा सकता है।
कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसके पाठ्यक्रम अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी उपलब्ध हैं। यानी भाषा छात्रों के लिए सीखने में बाधा न बने, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। आईआईटी मद्रास अब इन पाठ्यक्रमों को 7 और क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम कर रहा है। आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर एंड्रयू थंगराज ने बताया कि ‘स्कूल कनेक्ट’ इस सोच के साथ बनाया गया है कि छात्रों को महत्वपूर्ण शैक्षणिक फैसले लेने से पहले अलग-अलग क्षेत्रों को देखने, समझने और अनुभव करने का अवसर मिले।
उन्होंने कहा कि इस साल 9वीं कक्षा को कार्यक्रम में शामिल किए जाने को लेकर संस्थान विशेष रूप से उत्साहित है। उनके अनुसार, जितनी जल्दी छात्रों को अलग-अलग क्षेत्रों का परिचय मिलेगा, उतना ही अधिक समय उन्हें अपनी रुचि पहचानने और सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए मिलेगा। इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा फायदा 9वीं और 10वीं के छात्रों को हो सकता है।
अक्सर 10वीं के बाद छात्र विज्ञान, वाणिज्य या मानविकी में से कोई एक स्ट्रीम चुनते हैं, लेकिन उस समय उन्हें यह पूरी तरह पता नहीं होता कि आगे इन विषयों से जुड़े करियर कितने अलग-अलग हो सकते हैं। ‘स्कूल कनेक्ट’ उन्हें पहले ही इन क्षेत्रों की झलक देता है। इससे छात्र अपनी रुचि के अनुसार 11वीं-12वीं में विषयों का समूह चुनने के बारे में बेहतर निर्णय ले सकते हैं।वहीं 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की जानकारी आगे सही डिग्री और करियर का रास्ता चुनने में मदद कर सकती है।
--आईएएनएस
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' में जटायु के रूप में दिखेंगे अनुपम खेर, मेकर्स ने जारी किया पहला पोस्टर
मद्रास हाई कोर्ट ने रजनीकांत की 'जेलर 2' की गैरकानूनी रिलीज पर रोक लगाई
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
अक्षय कुमार, अजय देवगन से रणवीर सिंह तक, गणेश आचार्य की फिल्म के समर्थन में उतरा बॉलीवुड
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद देवराहा बाबा पर बनेगी फिल्म ‘मचान बाबा’
शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा से करें आराधना की शुरुआत
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास
धीरज कुमार की फिल्म आज का महिषासुर से मेरा एक्टिंग डेब्यू मेरे लिए बेहद खास है, बोले टेरेंस लुईस
आईफोन से थ्रिलर फिल्म बनाने पर बोले तनुज विरवानी, 'नाश' की शूटिंग के दौरान रात में लगा डर
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
दिल्ली के इस अस्पताल में 12 सीनियर रेजिडेंट पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा चयन, जानें डिटेल

आईसीएसआईएल भर्ती 2026 : डेटा एंट्री ऑपरेटर के 20 पदों पर नौकरी का मौका, 15 अक्टूबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

एफएसएल भर्ती 2026: इंटर्न के 75 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और अप्लाई प्रक्रिया
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 14/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope