• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ICSIL भर्ती अपडेट: मल्टीटास्किंग स्टाफ सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, इन दिन होंगे वॉक-इन इंटरव्यू

ICSIL Recruitment Update: Job Opportunities for Various Posts, Including Multitasking Staff; Walk-in Interviews to be Held on These Dates - Delhi News in Hindi

करियर डेस्क। नई दिल्ली सरकारी नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया (आईसीएसआईएल) ने मल्टीटास्किंग स्टाफ (एमटीएस), पर्सनल असिस्टेंट (पीए) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 1-1 पद पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस योग्यता वाले कर सकेंगे आवेदनः
आईसीएसआईएल की ओर से जारी पोस्ट पर जो उम्मीदवार नियुक्त होना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10वीं उत्तीर्ण, 12वीं उत्तीर्ण/किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट, टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट, कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान (माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस), टाइपिंग गति लगभग 27 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया और सैलेरीः
इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू/बातचीत, शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 18,456 से 24,356 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।
इस दिन और इस जगह होंगे इंटरव्यूः
वॉक-इन इंटरव्यू मल्टीटास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पद के लिए 21 मई को और पर्सनल असिस्टेंट (पीए) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) पदों के लिए 22 मई को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक 'एसआरडीसी कार्यालय, जीएनसीटीडी, द्वितीय तल, ए-विंग, विकास भवन-II, सिविल लाइन्स, दिल्ली-110054' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट की मूल और उनकी फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। इतना होगा
आवेदन शुल्कः
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करते समय आवेदकों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 590 रुपए तय किया गया है। वहीं, कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आईसीएसआईएल की ओर से संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ICSIL Recruitment Update: Job Opportunities for Various Posts, Including Multitasking Staff; Walk-in Interviews to be Held on These Dates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, career desk, government job, icsil, recruitment notification, multi-tasking staff, mts, personal assistant, pa, data entry operator, deo, job vacancy, career news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved