• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेसिल भर्ती : रेसिडेंशियल सुपरवाइजर समेत 22 पदों पर आवेदन की अंतिम त‍िथि नजदीक, जानें योग्यता और सैलरी

BECIL Recruitment: Deadline approaching for 22 posts, including Residential Supervisor; check eligibility and salary - Delhi News in Hindi

करियर डेस्क। नई दिल्ली ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने दिल्ली/एनसीआर स्थित केंद्र सरकार के अस्पतालों में पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर योग्य कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके विभिन्न 22 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए मांगे हैं आवेदनः
बेसिल की ओर से जारी 22 रिक्तियों में रेसिडेंशियल सुपरवाइजर के 1, रसोइया के 2, किचन अटेंडेंट के 2 और बस/एम्बुलेंस/ट्रक/भारी वाहनों के लिए ड्राइवर के 17 पद शामिल हैं।
14 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदनः
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बेसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस योग्यता वाले ही भरें फार्मः
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से रेसिडेंशियल सुपरवाइजर के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और अन्य सभी पदों के लिए 10वीं पास/मैट्रिकुलेट होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित एक से पांच वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।
आयु सीमाः
आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 35 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 28 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और सैलेरीः
योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता मानदंडों के आधार पर आवेदनों की जांच और शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षण, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 21,502 से 26,208 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
इतना जमा कराना होगा शुल्कः
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 295 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BECIL Recruitment: Deadline approaching for 22 posts, including Residential Supervisor; check eligibility and salary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: becil recruitment notification released, 22 contractual vacancies across diverse roles for deployment in central government hospitals across delhi ncr, online application process via becilregistrationin, career news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved