• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरमन बावेजा - एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

Harman Baweja - Dropped out of school to pursue acting, never found recognition - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, । कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर टूट कर गिर जाते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड स्टार रहे हरमन बावेजा। एक्टर ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्मों में कदम रखा और रिलीज के साथ ही ऋतिक रोशन से उनकी तुलना होने लगी। फिर भी हरमन स्क्रीन पर ज्यादा समय तक नहीं चमक पाए। हरमन का जन्म 13 नवंबर 1980 को चंडीगढ़ में हुआ था। एक्टर ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की लेकिन उनकी रगों में फिल्मी खून दौड़ रहा था। हरमन पहले से ही एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और बचपन से ही सिनेमा उनके जीवन का अभिन्न अंग रहा है।
होटल मैनेजमेंट करने के साथ ही वे फिल्मों में आना चाहते थे और सबसे पहले उन्होंने अपने मामा से दिल की बात शेयर की थी कि वे भी एक्टिंग करना चाहते हैं। एक इंटरव्यू में खुद हरमन ने खुलासा किया था कि पहली बार अपने पिता से फिल्मों में काम करने की बात करना उनके लिए कितना मुश्किल था।
हरमन ने बताया कि मैं होटल मैनेजमेंट कर रहा था लेकिन फिल्मों में एक्टिंग करना चाहता था। मैंने अपने मामा से बात की, अपनी मां के साथ बात की। मेरी मां ने सपोर्ट करते हुए कहा था कि तुम्हारी जिंदगी है, जो करना चाहो करो। अब पापा से बात करनी थी और मुझे डर लग रहा था और मैं 1 महीने पहले से अपने दिमाग में सारी बातचीत कर चुका था। हिम्मत करके पिता के पास गया और उन्होंने तुरंत हां कर दी लेकिन उनकी शर्त थी कि पहले पढ़ाई पूरी करनी होगी।
हरमन ने आगे बताया कि मैंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और फिर फिल्ममेकिंग की, जिसके बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, और मेरे माता-पिता दोनों ने भरपूर सहयोग किया था।
हरमन की पहली फिल्म प्रियंका चोपड़ा के साथ "लव स्टोरी 2050" थी। उस वक्त इस फिल्म का कॉन्सेप्ट बहुत अलग था, इसलिए दर्शकों को फिल्म ज्यादा आकर्षित नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर औसत रही।
इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल न्यूकमर की कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म में उनकी और प्रियंका की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया, और दोनों के अफेयर की खबर भी आने लगी, और फिर दोनों स्टार्स को साल 2009 में "व्हाट्स योर राशि' फिल्म में देखा गया। ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप रही लेकिन फिल्म के गाने सुपरहिट रहे।
फिल्मों में हाथ आजमाने के साथ हरमन ने एनिमेशन फिल्म 'चार साहिबजादे' का निर्माण भी किया था। उन्हें साल 2023 की सीरीज 'स्कूप' में देखा गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Harman Baweja - Dropped out of school to pursue acting, never found recognition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harman baweja, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved