• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'धुरंधर द रिवेंज' लीक मामले में एफआईआर दर्ज, टेलीग्राम के जरिए भेजी जा रही थी फिल्म

FIR Registered in Dhurandhar: The Revenge Leak Case; Film Being Circulated via Telegram - Delhi News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड की बंपर हिट फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' के लीक होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने कॉपीराइट उल्लंघन के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर पुलिस के अनुसार, इस मामले में कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर फिल्म को अवैध तरीके से शेयर किया। ये लोग डिमांड के आधार पर यूजर्स को फिल्म उपलब्ध करा रहे थे। इससे फिल्म इंडस्ट्री को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। नई फिल्मों के लीक होने से उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सीधा असर पड़ता है। साइबर पुलिस ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि टेलीग्राम ग्रुप संचालक इच्छुक लोगों से पैसे वसूल कर फिल्म भेज रहे थे। फिल्म देखने के लिए करीब 50 रुपए तक चार्ज किया जा रहा था। यह पूरी गतिविधि संगठित तरीके से चलाई जाती है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है।
महाराष्ट्र साइबर सेल ने अब टेलीग्राम ग्रुप चलाने वालों की पहचान शुरू कर दी है। तकनीकी माध्यमों से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। फैंस को फिल्म का पहला पार्ट भी काफी पसंद आया था और पार्ट-2 की भी हर तरफ खूब सराहना हो रही है।
'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह और राकेश बेदी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी खूब प्रशंसा हो रही है। यहां तक कि फिल्म को ओवरसीज मार्केट में भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं, जिसने इसके ग्रास कलेक्शन को काफी मजबूती दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIR Registered in Dhurandhar: The Revenge Leak Case; Film Being Circulated via Telegram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhurandhar the revenge, film leak case, maharashtra cyber police, telegram piracy, copyright act section 51, bollywood news, ranveer singh, aditya dhar, movie piracy, box office collection, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved