• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑफ रोड की जान…गुरखा की फोर्स मोटर्स ने बढ़ाई कीमत

The life of off-road…Force Motors increased the price of Gurkha - Delhi News in Hindi

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली भारत में ऑफ रोड की जान कही जाने वाली गुरखा की फोर्स मोटर्स ने कीमत बढ़ा दी है। निर्माता की ओर से आफर की जाने वाली इस एसयूवी की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इसके किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। फोर्स की ओर से ऑफर की जाने वाली एसयूवी गुरखा की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। निर्माता की ओर से तत्काल प्रभाव से कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है।
इतनी बढ़ी कीमतः
जानकारी के मुताबिक फोर्स गुरखा की कीमत में 35 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। इसके दोनों वेरिएंट्स की कीमत को बढ़ाया गया है।
किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरीः
निर्माता की ओर से इसे सात सीटों और पांच दरवाजों के विकल्प में ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की कीमत में 35646 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं तीन दरवाजों और पांच सीटों वाले वेरिएंट की कीमत में 35552 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
इतना दमदार इंजनः
फोर्स की ओर से गुरखा में 2.6 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया जाता है। इस इंजन से 132 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही छह स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। एसयूवी में ऑफ रोडिंग के लिए फोर व्हील ड्राइव को भी दिया जाता है।
इतनी है कीमतः
बढ़ोतरी के बाद फोर्स की गुरखा की एक्स शोरूम कीमत 16.31 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 17.63 लाख रुपये है। इस एसयूवी को आखिरी बार 2024 में अपडेट किया गया था जब पांच दरवाजों वाले वेरिएंट को लॉन्च किया गया था और तीन दरवाजों वाले वेरिएंट को भी अपडेट किया गया था।
इनसे होगा मुकाबलाः
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को ऑफ रोड क्षमता के साथ ऑफर किया जाता है। जिस कारण इसका बाजार में सीधा मुकाबला Mahindra Thar, Thar Roxx जैसी एसयूवी के साथ होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The life of off-road…Force Motors increased the price of Gurkha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: force motors gurkha, price hike, off-road suv, variant pricing, force motors india, automobile news, new delhi, auto desk, auto news in hindi, auto news india, latest automobile photos, latest auto news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

ऑटोमोबाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved