• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमजी हेक्टर के बेस वेरिएंट को दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट में घर ले जाईए, पढ़ें कितनी आएगी ईएमआई

Take home the base variant of the MG Hector with a down payment of ₹2 lakh—read on to find out what the EMI will be - Delhi News in Hindi

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली एमजी मोटर्स की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी एमजी हेक्टर को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की ईएमआई देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
एमजी हेक्टर की कीमतः
एमजी मोटर्स की ओर से हेक्टर को भी ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट को 11.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 13.87 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 11.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही करीब 1.20 लाख रुपये आरटीओ और इंश्योरेंस के करीब 57 हजार रुपये देने होंगे। इसके अलावा इसके लिए टीसीएस चार्ज के करीब 12 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 13.87 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद इतनी ईएमआईः
अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 11.87 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 11.87 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 19110 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
इतनी महंगी पड़ेगी कारः
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 11.87 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 19110 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप MG Hector के लिए करीब 4.17 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 18.05 लाख रुपये देंगे।
इनसे होगा मुकाबलाः
एमजी की ओर से Hector को मिड साइज एसयूवी के तौर पर लाया जाता है। बाजार में इसे कई एसयूवी से चुनौती मिलती है, लेकिन इसका सीधा मुकाबला Tata Safari, Mahindra Scorpio, Mahindra XUV 7X0, Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate जैसी एसयूवी के साथ होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Take home the base variant of the MG Hector with a down payment of ₹2 lakh—read on to find out what the EMI will be
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, auto desk, mg motors, mg hector, mid-size suv, down payment, monthly emi, loan interest rate, car finance, on-road price, auto news in hindi, auto news india, latest automobile photos, latest auto news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

ऑटोमोबाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved