• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेएसडब्ल्यू कर आइकार वी 23 की लान्चिंग की तैयारी, टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी

JSW iCar V23 launch nears, SUV spied testing - Delhi News in Hindi

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली भारत के बाजार में जल्दी ही जेएसडब्ल्यू की कार दौड़ती हुई दिखेगी। इसके लिए निर्माता कंपनी जोर शोर से तैयारी में जुटी हुई है। निर्माता की ओर से दूसरी गाड़ी के तौर पर JSW Chery icar V23 को लान्च किया जा सकता है। लान्च से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
ये मिली जानकारीः
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिल रही है। इस एसयूवी को चौकोर और सीधे डिजाइन किया गया है। जिस तरह से मर्सिडीज की ओर से जी क्लास और टोयोटा की ओर से एफजे क्रूजर को ऑफर किया जाता है। इसमें टेल लाइट्स को रियर बंपर के पास रखा जा सकता है।
साइड में फुट बोर्ड दिया जा सकता है और रियर में टेल गेट पर जैरी कैन को भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही एसयूवी को बड़ी खिड़कियों के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे अंदर से बेहतर विजिबिलिटी मिल सकती है। इंटीरियर में भी बड़ी स्क्रीन के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम और चारों दरवाजों पर ग्रैब हैंडल को दिया जा सकता है।
इतनी होगी रेंजः
निर्माता की ओर से अभी सिर्फ एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। जिसके बाद ही किसी तरह की जानकारी को दिया जा सकता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी में 60 से 80 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है, जिससे इसे 500 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही एसयूवी को ऑल व्हील ड्राइव और ड्यूल मोटर के विकल्प को भी दिया जा सकता है।
जल्द होगी लॉन्चः
निर्माता की ओर से एसयूवी को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे भारत में 2026 के आखिर या 2027 तक पेश किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JSW iCar V23 launch nears, SUV spied testing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jsw chery icar v23 retro lifestyle ev, jsw motors partnership with chery automobile, boxy off-roader design aesthetic, rwd and awd battery options, expected sub-20 lakh pricing segment, midsize electric suv competitors, new delhi, auto desk, auto news in hindi, auto news india, latest automobile photos, latest auto news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

ऑटोमोबाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved