• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोटी कमाई और बचत भी ! कार जैसे फीचर वाला टाटा का नया पिक-अप लॉन्च

Earn big and save too! Tata launches new pickup with car-like features - Delhi News in Hindi

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली टाटा मोटर्स ने अपना नया पिकअप ट्रक इंट्रा वी 40 लान्च कर दिया है। नया वाहन सीएनजी और पेट्रोल बाय-फ्यूम तकनीक के साथ आता है, जिससे कारोबारियों को कम चार्च में ज्यादा कमाई करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि यह पिकअप 1,525 किलोग्राम तक का पेलोड उठाने में सक्षम है, जिससे यह लास्ट माइल डिलीवरी और भारी सामान द्वलाई के लिए भी बेहतर माना जा रहा है।
नए टाटा इंट्रा वी 40 में 1.2-लीटर का बाय-फ्यूल इंजन दिया गया है। यह इंजन 58 bhp की पावर और 106 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 110 लीटर क्षमता का CNG टैंक दिया गया है। इसकी बाय-फ्यूल (Bi-fuel) तकनीक ड्राइवर को जरूरत के हिसाब से CNG और पेट्रोल के बीच स्विच करने की भी सुविधा देती है, जिससे ड्राइविंग स्मूथ और किफायती होती है।
टाटा ने इस पिकअप को खास तौर पर माल ढुलाई करने वाले कारोबारियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें 2,960 मिमी यानी करीब 9.7 फीट लंबा लोड बॉडी दिया गया है। ज्यादा कार्यों कैपेसिटी के कारण छोटे व्यवसायों और फ्लीट ऑपरेटरों को अधिक सामान ले जाने की सुविधा मिलती है। Intra V40 को टाटा मोटर्स के Intra प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसमें हाइड्रोफॉर्म्स चेसिस दिया गया है। जो वाहन को अधिक मजबूती देने के साथ ही स्टेबल बनाता है।
कंपनी के अनुसार इसमें मॉडर्न बाँक-थू केबिन, कार जैसी ड्राइविंग फील और फ्रंट डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। ये फीचर्स लंबी ड्राइव के दौरान ड्राइवर की सुविधा, सुरक्षा और कम्फर्ट को बेहतर बनाते है। नया Intra V40 टाटा मोटर्स के संपूर्ण सेवा 2.0 सर्विस प्रोग्राम और Fleet Edge कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म के साथ आएगा। इसके जरिए ग्राहकों को टेलीमैटिक्स, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस अलर्ट और रियल-टाइम व्हीकल मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट और स्मॉल कमर्शियल व्हीकल एवं पिकअप बिजनेस हेड पिनाकी हलदार ने कहा कि, "लास्ट-माइल कार्यों ट्रांसपोर्ट में वैकल्पिक फ्यूल वाले वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऑपरेटर कम रनिंग कॉस्ट और ज्यादा बेहतर ऑपरेशन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नया intra V40 कंपनी की बाथ फ्यूल रेंज को और मजबूत करेगा। Intra V40 के लॉन्च के साथ अब टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में सबसे बड़ा ऑप्पानल फ्यूल पोर्टफोलियो, तैयार हो गया है। कंपनी की बाय फ्यूल रेंज में ऐस प्रो बाय फ्यूल ऐस सीएनजी, इंद्रा वी 20 गोल्ड और अब नया इंट्रा वी 40 शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Earn big and save too! Tata launches new pickup with car-like features
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, auto desk, tata motors, new vehicle launch, pickup truck, intra v40, cng and petrol bi-fuel technology, business efficiency, lower costs, high payload capacity, up to 1525 kg, last mile delivery, heavy goods transportation, auto news in hindi, auto news india, latest automobile photos, latest auto news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

ऑटोमोबाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved