• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेज गर्मी में कार का इंजन जल्द हो जाता है गर्म, नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

Car engines overheat quickly in extreme heat; follow these steps to avoid damage. - Delhi News in Hindi

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली मई के महीने में पारा 40 के पार तक चला गया है, गर्मी में कार का इंजन भी ज्यादा गर्म हो जाता है। इसके लिए गर्मी के मौसम में अपनी कार की सही तरह से देखभाल करना काफी जरूरी हो जाता है। ऐसा न करने पर कार में समस्याएं आ सकती हैं, जिससे सफर के दौरान परेशानी होने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी के समय इंजन ओवरहीट की समस्या से किस तरह सुरक्षित रहा जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं। ओवरहीट की होती है समस्याः
तेज तापमान में जब कार को चलाया जाता है तो कई बार इंजन ओवरहीट की समस्या हो जाती है। अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इस तरह की समस्या को आसानी से दूर रखा जा सकता है।
कूलेंट का रखें ध्यानः
गर्मियों के मौसम में अक्सर कार में इंजन का तापमान काफी ज्यादा हो जाता है। जिससे कई बार समस्या भी हो जाती है। इससे बचने के लिए कार में कूलेंट का उपयोग किया जाता है। कूलेंट का काम इंजन के तापमान को सामान्य बनाए रखना होता है। लेकिन यह खराब हो जाए तो फिर इंजन ओवरहीट भी हो सकता है। इसलिए कार चलाने से पहले कूलेंट को चेक करना चाहिए। अगर यह खराब हो जाए तो इसे समय पर बदलना भी चाहिए।
लीकेज करें चेकः
इंजन ओवरहीट होने का सबसे आम कारण कूलेंट की लीकेज होती है। अगर कार में कूलेंट लगातार लीक हो जाए तो फिर सफर के दौरान ओवरहीट की समस्या आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि सफर को शुरू करने से पहले इंजन के आसपास लीकेज को चेक करें। अगर इंजन के आसपास कूलेंट की लीकेज मिले तो सर्विस सेंटर पर जाकर इसे ठीक करवाया जा सकता है।
रेडिएटर रखें साफः
कार में कूलेंट का काम इंजन को ठंडा रखना होता है। लेकिन इसके लिए कूलेंट को भी बेहतर तरीके से काम करना पड़ता है। कूलेंट को ठंडा रखने के लिए कार में रेडिएटर को दिया जाता है। जिसकी जालीदार संरचना के कारण कूलेंट जल्दी ठंडा होता है और फिर से इंजन में जाता है, जिससे इंजन के तापमान को कम रखने में मदद मिलती है। इसलिए रेडिएटर को भी साफ रखना काफी जरूरी होता है।
सफर के दौरान लें ब्रेकः
कार से लंबे सफर के दौरान हमेशा ब्रेक लेना चाहिए। इससे खुद को तरोताजा बनाए रखने के साथ ही कार के इंजन को भी ओवरहीट होने से बचाया जा सकता है। ज्यादा गर्मी के दौरान अगर कार को बिना ब्रेक लिए लंबे समय तक चलाया जाता है, तो भी इंजन ओवरहीट होने का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Car engines overheat quickly in extreme heat; follow these steps to avoid damage.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: summer car care, engine overheating, vehicle maintenance, heatwave safety, cooling system, summer driving tips, new delhi, auto desk, auto news in hindi, auto news india, latest automobile photos, latest auto news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

ऑटोमोबाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved