• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भविष्य की हाई परफार्मंस बाइक बीएमडब्ल्यू विजिन के 18 हुई लान्च

BMW Vision K18, the high-performance bike of the future, launched - Delhi News in Hindi

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली महंगी बाइक के दीवाने युवा के लिए अच्छी खबर है। बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने विजन K18 नाम का एक कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल पेश की है। कंपनी इसे परफॉर्मेंस, लग्जरी और ताकत का एक नया रूप बता रही है। इस खास डिजाइन को लेक कोमो के किनारे कन्कोर्सो डी एलिगेंजा विला डी एस्टे में दिखाया गया।
हालांकि Vision K18 का अभी प्रोडक्श नहीं किया जाएगा लेकिन BMW के अनुसार यह भविष्य की हाई-परफॉर्मेंस टूरिंग बाइक्स के लिए एक रास्ता दिखाती है। इस कॉन्सेप्ट का मकसद लंबी दूरी की राइडिंग को अधिक रोमांचक और भावनात्मक बनाना है।
डिजाइन और तकनीकः
कंपनी के मुताबिक, इसका डिजाइन केवल भविष्य की तकनीक दिखाने के लिए नहीं है बल्कि इसे दिखने में शानदार और काम में सटीक बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह बाइक तकनीक और बेहतरीन स्टाइल का मिश्रण पेश करती है।
इंजन और डिजाइनः
Vision K18 की पूरी बॉडी को इसके 1,800cc के इवलाइन-सिक्स इंजन के आस-पास बनाया गया है। BMW ने जानबूझकर इस इंजन को बाहर रखा गया है जिससे यह बाइक की खूबसूरती के खास हिस्से के रूप में दिखाई दे। इंजन को एक लंबे और कलात्मक बेस में सेट किया गया है जो यह दिखाता है कि इंजन ही इस बाइक की सुंदरता का असली आधार है। डिजाइन टीम ने इसे द हीट ऑफ स्पीड थीम पर बनाया है। इसमें एक धुंध जैसा इफेक्ट दिया गया है जो यह दिखाता है कि जब 6 सिलिंडर वाला यह इंजन चलता है तो उससे कितनी गर्मी और ऊर्जा निकलती है।
स्टाइलिश डिजाइन और बनावटः
इस बाइक को इस तरह डिजाइन किया गया है यह खड़ी होने पर भी तेज रफ्तार में महसूस होती है। इसका डिजाइन कॉनकॉर्ड जैसे सुपरफास्ट हवाई जहाजों से प्रेरित है। इसमें 6 इनटेक, 6 एग्जॉस्ट पाइप और 6 LED हेडलाइट्स दी गई हैं जो इसके 6-सिलिंडर इंजन की ताकत को दिखाती है।
खास बॉडी और मटेरियलः
बाइक के कई एल्युमीनियम बॉडी पैनल हाथों से तैयार किए गए हैं। इसमें एक साइड पैनल 2 मीटर से भी ज्यादा लंबा है जो देखने में ऐसा लगता है जैसे किसी एक ठोस टुकड़े से बना हो। इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसमें चमकते हुए मेटल एक्सेंट और कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।
तकनीक और बनावटः
तकनीकी रूप से विजन K18 में हवाई जहाज और परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग की झलक मिलती है। इसमें हवा अंदर लेने वाले हिस्से (इंटेक), हाइड्रॉलिक से नीचे होने वाले सस्पेंशन और ठंडी रहने वाली हेडलाइट को खास तौर पर उभारकर दिखाया गया है।
बाइक के रियर को फ्लैट दिखाने के लिए एयरबॉक्स और फ्यूल टैंक की जगह को आपस में बदल दिया गया है। नतीजा यह है कि ये बाइक एक चलती-फिरती आर्ट जैसी लगती है जो भविष्य में BMW की शानदार टूरिंग बाइक्स के नए डिजाइन का संकेत देती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BMW Vision K18, the high-performance bike of the future, launched
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: auto desk, new delhi, bmw motorrad, vision k18, concept motorcycle, concorso d\eleganza villa d\este, lake como, 1, 800cc inline six-cylinder engine, aircraft-inspired design, markus flasch, auto news in hindi, auto news india, latest automobile photos, latest auto news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

ऑटोमोबाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved