#AutoExpo2023.kkनई दिल्ली। एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो दिल्ली में बुधवार से शुरू हो गया। शो के पहले का मुख्य आकर्षण भारतीय फिल्म उद्योग के सुपर सितारों में शामिल रहे अभिनेता शाहरुख खान थे। शाहरुख खान शो में हुंडई की इलेक्ट्रिक एसयूवी आयनिक-5 को लॉन्च करने पहुंचे थे। भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता हुंडई मोटर्स की इस प्रीमियम कार में 72.6 KWH का बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी 214 BHP का पावर और 350Nm व का टॉर्क जनरेट करती है। फुल चार्ज होने पर इस एसयूवी में 631 किमी का रेंज मिलेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कंपनी का कहना है कि आयनिक-5 को केवल 18 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके लिए 350 KW का डीसी चार्जर इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने कार की शुरुआती कीमत 44.95 लाख रुपए रखी है, जो वैरिएंट के हिसाब से बढ़ सकती है।
आयनिक 5 का एक्स्टीरियर काफी आकर्षक है। इसे शार्प लाइन, फ्लैट सरफेस और हाईली-रैंक्ड विंडस्क्रीन से सजाया गया है। इसमें दिए गए 20 इंच के अलॉय व्हील और टर्बाइन जैसे व्हील्स के डिजाइन इसके साइड लुक को बेहतर बनाते हैं।
आयनिक 5 के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक सपाट फर्श, फ्लेक्सिबल सीट्स और मूवेबल सेंट्रल कंसोल दिया गया है। इसके इंटीरियर में सस्टेंनेबल मैटीरियल और रिसाइकल्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें क्रैश पैड, स्विच, स्टीयरिंग व्हील और डोर पैड के लिए बायो-पेंट का भी इस्तेमाल देखने को मिलता है। आयनिक 5 में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन के लिए 12.3 इंच की स्क्रीन, एक हेड-अप डिस्प्ले और अडास जैस फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा, इसमें 3.6 KW के आउटपुट के साथ व्हीकल-टू-लोड फंक्शन भी मिलता है जो लैपटॉप, फोन और अन्य बिजली के उपकरणों को पावर-अप कर सकता है। एक्सटर्नल पावर आउटपुट के लिए इसमें दो पोर्ट दिए गए हैं, एक पीछे की सीटों के नीचे स्थित है और दूसरा चार्जिंग पोर्ट बाहर की तरफ दिया गया है।
टेस्ला में छंटनी ने ट्विटर की दिलाई याद, कुछ विभागों में 20 प्रतिशत कर्मचारी हुए प्रभावित
टाटा पावर का EV चार्जिंग नेटवर्क 10 करोड़ किलोमीटर के पार पहुंचा
भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे तेज़ चार्जिंग वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
Daily Horoscope