• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लपकने वाली डील… किआ की कारों पर मिल रहा लाखों रुपये की बचत का मौका

A bargain to grab… Opportunity to save lakhs of rupees on Kia cars - Delhi News in Hindi

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली भारत के आटोमोबाइल मार्केट में किआ धूम मचाने वाली डील लेकर आई है। निर्माता की ओर से इन कारों पर हर महीने कई ऑफर दिए जाते हैं। इस महीने किस गाड़ी पर निर्माता की ओर से किस तरह का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
किआ सोनेट पर क्या है ऑफरः
किआ की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर किआ सोनेट को ऑफर किया जाता है। इस महीने इस गाड़ी के किसी भी वेरिएंट पर निर्माता की ओर से ऑफर नहीं दिया जा रहा है। लेकिन डीलरशिप पर ऑफर लिया जा सकता है। Kia Sonet की एक्स शोरूम कीमत 7.30 लाख रुपए से शुरू होती है।
किआ सिरोस पर होगी बचतः
किआ की दूसरी सब फोर मीटर एसयूवी सिरोस को इस महीने खरीदने पर भी बचत का मौका दिया जा रहा है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को खरीदने पर करीब 50 हजार रुपए तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। यह ऑफर एक्सचेंज, स्क्रैपेज और कैश डिस्काउंट के तौर पर दिया जा रहा है। किआ सिरोस की एक्स शोरूम कीमत 8.40 लाख रुपए से शुरू होती है।
किआ कैरेंस क्लाविस पर कितनी होगी बचतः
किआ की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर कैरेंस क्लाविस की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी के ICE वेरिएंट्स पर 70 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। किआ कैरेंस क्लाविस की एक्स शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये से शुरू होती है।
किआ सेल्टोज पर भी होगी बचतः
किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर सेल्टोज की बिक्री की जाती है। इस महीने इस एसयूवी पर लायल्टी बोनस और कॉर्पोरेट बोनस के तहत बचत की जा सकती है। किआ सेल्टोज की एक्स शोरूम कीमत 10.79 लाख रुपये से शुरू होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A bargain to grab… Opportunity to save lakhs of rupees on Kia cars
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kia car discounts, indian automobile market, monthly offers, vehicle sales, car deals, new delhi, auto desk, auto news in hindi, auto news india, latest automobile photos, latest auto news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

ऑटोमोबाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved