• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छत्तीसगढः साईं मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh: Theft of a silver crown from a Sai temple revealed, two accused arrested - Sakti News in Hindi

सक्ती । छत्तीसगढ़ के सक्ती शहर के महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर से भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट बरामद किया है। बरामद मुकुट की कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, साईं मंदिर में चोरी की सूचना मिलने पर विजय बहादुर ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि मंदिर में भगवान साईं के सिर पर लगा चांदी का मुकुट चोरी हो गया है। चोरी करने वाला व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ विजय बहादुर और गवाहों के बयान लिए गए और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिछुआ निवासी सतीश दुबे (37) को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने सहयोगी ननकी राम चौहान (44) निवासी रायगढ़ के साथ मिलकर मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट बरामद किया। गवाहों की मौजूदगी में मुकुट को विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों से दोनों आरोपियों की अपराध में संलिप्तता की पुष्टि होने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में थाना सक्ती पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chhattisgarh: Theft of a silver crown from a Sai temple revealed, two accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sai temple, chhattisgarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sakti news, sakti news in hindi, real time sakti city news, real time news, sakti news khas khabar, sakti news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved