• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छत्तीसगढ़ में अगले माह से महिलाओं को मिलेंगे एक हजार रुपए

Women will get one thousand rupees from next month in Chhattisgarh - Raipur News in Hindi

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी को राज्य सरकार ने पूरा करने का फैसला लिया है। यहां की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत एक मार्च से एक हजार रुपए प्रति माह मिलने लगेगा। इसके आवेदन सोमवार पांच फरवरी से भरे जाएंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता से कई वादे किए थे, जिन्हें मोदी की गारंटी कहा गया। इन वादों को पूरा करने का सिलसिला जारी है।
उसी क्रम में महतारी वंदन योजना को एक मार्च से लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत एक जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए के मान से साल में 12 हजार रुपए की राशि बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।
इस योजना की पात्र महिलाओं को एक मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आवेदन पांच से 20 फरवरी तक ऑनलाइन लिए जाएंगे।
राज्य में भाजपा की विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद चुनाव के दौरान दी गई मोदी की गारंटी को एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। पहले 18 लाख आवासहीनों को आवास देने का फैसला हुआ, फिर किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया। धान के समर्थन मूल्च में बढ़ोत्तरी की गई, पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला हुआ और अब महतारी वंदन योजना शुरु की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women will get one thousand rupees from next month in Chhattisgarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raipur, chhattisgarh, modi\s guarantee, assembly elections, prime minister narendra modi, mahtari vandan yojana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved