• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाई की सगाई कराने जा रही बहन की दुर्घटना में मौत

women died due to accident in raipur - Raipur News in Hindi

रायपुर/भटगांव। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रविवार सुबह अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित सोनगरा में धमतरी से बनारस जा रही स्कार्पियों करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। भटगांव के थाना प्रभारी पी.के. तिवारी ने कहा, "धमतरी निवासी रविंद्र वर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने साले की सगाई कराने बनारस जा रहे थे। इसी बीच सोनगरा के पास गाड़ी चला रहे रविंद्र वर्मा को अचानक नींद आ गई और स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 10 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में नीतू वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।" उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल एंबुलेंस के सहारे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन में (मृत) महिला के अलावा उसका 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक वर्मा, छह वर्षीय पुत्री कुमारी आयुषी और उसका भाई 29 वर्षीय विनय कुमार वर्मा मौजूद सवार थे। वाहन मृतका के पति रविंद्र वर्मा चला रहे थे।
वह अपने भाई की सगाई के लिए अपने पूरे परिवार के साथ बनारस जा रही थी।
थाना प्रभारी ने कहा कि महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भटगांव अस्पताल भेज दिया गया है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-women died due to accident in raipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women died due to accident in raipur, raipur update news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved