• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत की रफ्तार और विकास से अमेरिका घबराया, इसलिए लगा रहा टैरिफः केदार गुप्ता

US rattled by India pace and growth, hence imposing tariffs: Kedar Gupta - Raipur News in Hindi

रायपुर । भाजपा नेता केदार गुप्ता ने अमेरिका द्वारा लगाए गए 100 फीसदी टैरिफ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए वेतन दान करने, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भाजपा पर टिप्पणी सहित राजनीतिक घटनाक्रमों पर अपनी राय रखी। भारत-चीन संबंधों में स्थिरता पर भाजपा नेता केदार गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "अमेरिका भारत की रफ्तार और विकास से घबराया हुआ है और भारत पर दबाव बनाना चाहता है। इससे पहले भी जब 50 फीसदी टैरिफ लगाया गया था, तब भी भारत आगे बढ़ा और भारत की जीडीपी ग्रोथ सबसे ज्यादा रही। अमेरिका कितना भी टैरिफ लगाए, भारत लड़कर आगे निकल जाएगा। भारत युवाओं का देश है और हम अपनी क्षमता को समझ चुके हैं।" भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी सैलरी से 6.35 लाख का दान देने पर केदार गुप्ता ने कहा, "भाजपा का मुख्य सिद्धांत और विचारधारा यह सुनिश्चित करना है कि समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचें। पार्टी के नेताओं ने इसे साबित किया है और 'सेवा संकल्प अभियान' चल रहा है। इस अभियान के तहत बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गई यह राशि निश्चित रूप से प्रेरणादायक है।"
ममता बनर्जी द्वारा अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने पर भाजपा नेता ने कहा, "ममता बनर्जी को कानूनी लड़ाई लड़ने का पूरा अधिकार है लेकिन यह तय है कि उनकी पार्टी धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। यह परिणाम ममता बनर्जी के पूर्व में किए गए कर्मों का नतीजा है।
राहुल गांधी ने बयान दिया है कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों को खत्म कर रही है। इस पर केदार गुप्ता ने कहा, "कर्म के आधार पर भविष्य तय होता है। कांग्रेस अपने आप टूटती रहती है। इंदिरा गांधी के जमाने में भी कांग्रेस टूटी थी। राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US rattled by India pace and growth, hence imposing tariffs: Kedar Gupta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kedar gupta, us, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved