रायपुर। छत्तीसगढ पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद वर्मा के खिलाफ रायपुर के पंडरी थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने विनोद वर्मा को तडके तीन बजे गाजियाबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि विनोद वर्मा की गिरफ्तारी छत्तीसगढ सरकार के एक मंत्री की सीडी बनाने से जुडी बताई जा रही है। पुलिस ने विनोद वर्मा के घर से 500 सीडी बरामद की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विनोद वर्मा के खिलाफ छत्तीसगढ पुलिस ने रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच की टीम विनोद वर्मा को गिरफ्तार करने के बाद इंदिरापुरम थाने लेकर पहुुंची। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक विनोद वर्मा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope