• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी 20 अप्रैल से, सीएम विष्णुदेव साय बोले- बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

School Summer Vacations to Begin April 20; CM Vishnu Deo Sai States: Childrens Health is the Highest Priority - Raipur News in Hindi

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 20 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। सीएम विष्णुदेव साय कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसीलिए स्कूलों में 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। छत्तीसगढ़ में लगातार लू चल रही है, और मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए हीट वेव की चेतावनी भी दी है। आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री को पार कर सकता है।
सरकार ने छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त तथा अशासकीय स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 1 मई से 15 जून तक घोषित की गई थीं।
शिक्षा विभाग के नए आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा, यानी उन्हें स्कूल आना होगा और बाकी की चीजें उसी रूप से संचालित होंगी, जैसे कि पहले होती रही हैं।
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लागू करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक घोषित किया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-School Summer Vacations to Begin April 20; CM Vishnu Deo Sai States: Childrens Health is the Highest Priority
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm vishnu deo sai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved