रायपुर। जैसे-जैसे 5 राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रचार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। सबसे पहले 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ के पहले चरण के चुनाव होने हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके मद्देनजर शुक्रवार को प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी बस्तर में एक रैली में प्रचार की कमान संभालेंगे। रैली में भाजपा 15 साल के विकास कार्यों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रख सकती है।
दूसरी ओर, राहुल का दो दिनों तक पांच रैलियां करने का कार्यक्रम है। दोनों ही नेता नक्सल प्रभावित इलाके में जन सभा करेंगे। कांग्रेस भ्रष्टाचार को लेकर रमन सिंह सरकार को घेरना चाहेगी। राहुल एक बार फिर राफेल, सीबीआई संकट, पेट्रोल, जीएसटी, नोटबंदी जैसे मसलों पर निशाना साध सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कि पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार 10 नवंबर को समाप्त होगा।
राजस्थान में पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल : 1 अक्टूबर को सुबह से शाम और 2 से अनिश्चितकालीन बंद
दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के कर्मचारियों से 17 लाख रुपये लूटे
एशियाई खेल : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पुरुष स्क्वैश टीम का स्वर्ण पदक जीता
Daily Horoscope