रायपुर। छत्तीसगढ़ मे पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण के लिए सभी राजनीति पार्टी मतदाताओं को लुभाने के लिए जुडे हुए है। इसी कडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबिकापुर में रैली कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन कहा कि जिन लोगों ने यहां के लोगों को अपमानित किया है क्या आप उन्हें सजा नहीं देंगे। एक परिवार के लोगों ने देश पर दशकों तक राज किया और आप जानते हैं कि देश की हालत क्या हो गई। पहले चरण के चुनाव में उन्होंने देखा कि किस तरह से नक्सलियों की चेतावनी को नजरंदाज करते हुए भारी मात्रा में मतदान किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग आज भी इस सच को नहीं स्वीकार कर पाते हैं कि वो प्रधानमंत्री हैं। मौजूदा सरकार के करीब साढ़े चार साल हो चुके हैं। कांग्रेस के लोग आज भी वो चिल्ला रहे हैं कि कैसे एक चायवाला देश का पीएम बन सकता है। लेकिन अब कह रहे हैं कि एक व्यक्ति की वजह से चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन गया।
कांग्रेस को दी ये चुनौती-
पीएम ने कहा कि वो चुनौती देते हैं कि कांग्रेस में परिवार से बाहर का कोई शख्स एक बार सिर्फ पांच साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष बने। ऐसा होने पर वो कहेंगे कि हां नेहरू जी ने वास्तव में लोकतांत्रिक व्यवस्था का निर्माण किया था। कांग्रेस पार्टी को नींद नहीं आ रही है कि कैसे हमारे परिवार की विरासत, हमारी राजगद्दी को ये चाय वाला कैसे चुरा ले गया। नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर बैठा हुआ एक व्यक्ति भी रो नहीं रहा है बल्कि सिर्फ एक परिवार रो रहा है।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope