• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर भीड़ का चर्च पर हमला, एसपी घायल

Mob attacks church over conversion in Chhattisgarh Narayanpur, SP injured - Raipur News in Hindi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर आदिवासियों के दो समूह के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव के हालात हैं, इसी क्रम में आज भीड़ ने यहां के एक चर्च पर हमला बोल कर जमकर तोड़फोड़ की। सुरक्षा के लिए पहुंचे पुलिस अधीक्षक पर भी भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के कुछ इलाकों में सर्व आदिवासी समाज और धर्मांतरण कर चुके ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति है। एक तरफ जहां धर्मांतरण कर चुके लोग दूसरों पर परेशान करने का आरोप लगाते हैं। दूसरी ओर धर्मांतरण का विरोध करने वालों ने सोमवार को रैली निकाली। उनका आरोप है कि जोर जबरदस्ती और प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। रैली में शामिल भीड़ अनियंत्रित हो गई और उसने बंगालपारा स्थित चर्च में पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की। यहां भारी पुलिस बल था और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार पर भी हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक हमले में घायल हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया है कि रैली निकालने वालों से कहा गया था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें, तभी उनमें से कुछ लोग नेतृत्व विहीन हो कर चर्च पहुंच गए और उन्होंने तोड़फोड़ की। पुलिस बल के साथ मैं भी वहां पहुंचा और उन लोगों को समझाइश दी जिस पर वह मान भी गए, इसी बीच किसी ने मुझ पर भी पीछे से हमला कर दिया।
पुलिस अधीक्षक के सिर में चोट है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और दोनों पक्षों को अलग अलग कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mob attacks church over conversion in Chhattisgarh Narayanpur, SP injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: conversion, tension, attack on church, superintendent of police injured, sadanand kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved