• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

25 मिनट में सेना ने भारत की ताकत दुनिया को बता दी : अरूण साव

In 25 minutes the army told the world about India strength: Arun Saw - Raipur News in Hindi

रायपुर | पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए जोरदार जवाब दिया। भारतीय सेना ने अपनी जवाबी कार्रवाई में न सिर्फ पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, बल्कि काफी क्षति भी पहुंचाई। भारतीय सेना के पराक्रम का सम्मान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन कर रही है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने 'तिरंगा यात्रा' को भारतीयों की सेना के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक बताया है। आईएएनएस से बात करते हुए अरूण साव ने कहा, "प्रधान सेवक के नाते जो भूमिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निभा रहे हैं और पहलगाम हमले के बाद जिस प्रकार सामने आकर देश का नेतृत्व किया और भारतीय सेना को फ्री हैंड दिया, वो उनके नेतृत्व को दर्शाता है। हमें इतनी बड़ी जीत मिली है। सिर्फ 25 मिनट में भारतीय सेना ने अपनी ताकत दुनिया को दिखा दी और भारत में 'सिंदूर' की क्या कीमत है, इसे भी सबने देखा। सेना के इस गौरवपूर्ण कार्य के बाद पीएम का सैनिकों के बीच जाना देश और सेना के प्रति उनके समर्पण को बताता है।" अरूण साव ने आगे कहा, "सीजफायर को लेकर कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं। विपक्षी पार्टियां भी बयान दे रही हैं। लेकिन, इस मामले में हमें वही मानना है, जो विदेश मंत्रालय ने बताया है। "
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत को पाकिस्तान पर बड़ी सफलता मिली है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। ये सबको पता है कि सीजफायर की गुहार किसने लगाई थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत हमने एक बार फिर पाकिस्तान को झुकाया है। इसे लेकर देश के नागरिकों में भारी उत्साह है और सेना के प्रति लोगों के मन में सम्मान है। इसे ही प्रदर्शित करने के लिए 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई है।"
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 22 अप्रैल को गोलीबारी की थी और 26 लोगों की हत्या कर दी थी। भारत ने इस घटना में पाकिस्तान का हाथ बताया, जिससे पाकिस्तान इनकार करता रहा। 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना ने आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान पर कार्रवाई की।
भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकाने तो नष्ट हुए ही, उसकी सैन्य क्षमता को भी भारी नुकसान हुआ।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In 25 minutes the army told the world about India strength: Arun Saw
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, arun saw, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved