• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुकमा में मासूम से दुष्कर्म करने वाला निकला छात्रावास कर्मी का पति

Hostel employees husband turns out to be the rapist of innocent in Sukma - Raipur News in Hindi

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छात्रावास में रहने वाली छह साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि छात्रावास की महिला कर्मचारी का पति है। पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि जिले के एर्नाबोर थाना क्षेत्र के पोंटाकेबिन छात्रावास में छह वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी और जांच करने के बाद आवासीय विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पति राजू को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने आरोपी की शिनाख्त भी की है। बता दें कि इस घटना को लेकर खूब हंगामा भी हुआ। जिस छात्रावास में छात्रा रहती है उसमें कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मगर सभी बंद हैं। इसके चलते पुलिस को आरोपी की तलाश के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hostel employees husband turns out to be the rapist of innocent in Sukma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sukma, chhattisgarh, sukma, hostel, innocent, raped, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved