• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीजापुर में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 6 की मौत, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Encounter between security forces and Maoists in Bijapur, - Raipur News in Hindi

बीजापुर,। छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित नेशनल पार्क क्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के अनुसार, सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई थी। इस दौरान मुठभेड़ स्थल से 6 माओवादियों के शव, ऑटोमैटिक हथियार, स्टेनगन, रायफल और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। मुठभेड़ में मृतकों की पहचान करने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि मारे गए माओवादियों में एक हाई-प्रोफाइल कमांडर भी शामिल है। इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। फायरिंग अभी भी पूरी तरह बंद नहीं हुई है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "यह सफलता माओवादी संगठन के लिए एक बड़ा झटका है, जो अब नेतृत्वविहीन और दिशाहीन स्थिति में है। सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त टीमें भेजी हैं ताकि अन्य फरार माओवादी कैडरों की घेराबंदी की जा सके।"
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के एक संयुक्त अभियान में तीन महिला और तीन पुरुष नक्सली मारे गए। क्षेत्र में अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गई है। मुठभेड़ के बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकती है।
वहीं, इससे पहले भी बीजापुर के तारलागुड़ क्षेत्र के अन्नाराम जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक घायल माओवादी को जिंदा पकड़ा था। उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। साथ ही उससे पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, गोलीबारी की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। डर के मारे कई लोग अपने घरों में बंद हो गए। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Encounter between security forces and Maoists in Bijapur,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: encounter in bijapur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved