रायपुर। सीआरपीएफ के जवान ने छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में
खुद को गोली मार ली है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को
बताया कि जिले के जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जावारम गांव स्थित शिविर
में 222 वीं बटालियन के जवान सुखविंदर सिंह ने खुद को गोली मार ली है। जवान
पंजाब का निवासी था। जवान के आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी
नहीं मिल पाई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने बताया कि जावारम गांव में सीआरपीएफ के 222वीं बटालियन का शिविर
है। आज जब सुखविंदर शिविर में संतरी ड्यूटी पर था तब उसने अपने सर्विस
रायफल से खुद को गोली मार ली। जब शिविर में मौजूद अन्य जवानों ने गोली चलने
की आवाज सुनी तब वह सुखविंदर की ओर भागे। वहां उन्होंने देखा कि सुखविंदर
वहां पडा हुआ है। बाद में उसकी मौत हो गई।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope