• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छत्तीसगढ़: केल्हारी जा रही यात्री बस भीषण हादसे का शिकार, 5 की मौत, 15 घायल

Chhattisgarh: Passenger bus heading to Kelhari meets with a horrific accident; 5 dead, 15 injured - Raipur News in Hindi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। केलहारी जा रही एक यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, इस घटना में 15 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। दरअसल, मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्री बस पहाड़ हंसवाही के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। इस दर्दनाक हादसे को लेकर मनेंद्रगढ़ पुलिस ने बताया कि अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए केल्हारी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में बस मालिक की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना केल्हारी थाना क्षेत्र की है। वहीं, हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप।
सड़क दुर्घटना का एक दूसरा मामला गुरुवार को जम्मू-कश्मीर से सामने आया, जहां उधमपुर जिले में एक स्लीपर बस की टेंपो से टक्कर होने की वजह से चार यात्री घायल हो गए। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जिले के गरनाई में एक स्लीपर बस और एक टेंपो की टक्कर के बाद चार महिला यात्री मामूली रूप से घायल हो गईं।
बताया जा रहा है कि यह हादसा गुरुवार सुबह 7:30 बजे हुआ। घायल यात्रियों को इलाज के लिए उधमपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा, "पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।"
वहीं, इससे पहले बुधवार को उधमपुर जिले की लट्टी-बसंतगढ़ तहसील में एक बस सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि बस गहरी खाई में गिर गई थी। बुधवार सुबह 8 बजे गुल्ली गाला के पास यह हादसा हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने 17 यात्रियों को बसंतगढ़ के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, सभी घायल यात्रियों को रामनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला और 6 वर्ष की बच्ची की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chhattisgarh: Passenger bus heading to Kelhari meets with a horrific accident; 5 dead, 15 injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chhattisgarh bus accident, mcb district, manendragarh, kelhari, pahad hanswahi, five dead, 15 injured, passenger bus crash, udhampur road accident, jammu kashmir bus accident, road safety, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved