• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छत्तीसगढ़ : सीलबंद लिफाफे में एंडोस्कोपी कैमरा डालकर पेपर लीक, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

Chhattisgarh: Paper leaked using an endoscopy camera inserted into a sealed envelope; 6 arrested - Raipur News in Hindi

11-11 हजार रुपए में छात्रों को बेचा था B.Sc. एग्रीकल्चर का पर्चा, सुई से बारीक छेद कर कैमरे से की थी स्कैनिंग रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में पेपर लीक का एक बेहद अनोखा और हाई-टेक मामला सामने आया है। दुर्ग के एक निजी कृषि कॉलेज के प्रोफेसर ने सीलबंद लिफाफे को बिना फाड़े उसमें सुई से छोटा छेद किया और एंडोस्कोपी (Endoscopy) कैमरा अंदर डालकर पूरे प्रश्न पत्र का वीडियो बना लिया। इसके बाद हाथ से प्रश्न लिखकर विद्यार्थियों को 11-11 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रोफेसर और पेपर खरीदने वाले 5 छात्रों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की तलाश जारी है।
यूनिवर्सिटी से पेपर लाने के दौरान रची साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी योगेश सोनकेसरिया दुर्ग स्थित भारती एग्रीकल्चर कॉलेज में वर्ष 2019 से प्रोफेसर है। वह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) से अपने कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने और आगामी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लेने रायपुर आया करता था।
17 अगस्त को जब वह रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय से प्रश्न पत्र लेकर निकला, तो 20 अगस्त को होने वाली B.Sc. कृषि सेकेंड ईयर के 'कीटशास्त्र' (Entomology) विषय के सीलबंद लिफाफे को अपने घर ले गया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
हाई-टेक स्कैनिंग: आरोपी प्रोफेसर ने सीलबंद लिफाफे में बारीक छेद किया और मेडिकल जांच में इस्तेमाल होने वाले एंडोस्कोपी कैमरे को केबल के जरिए अंदर डालकर प्रश्न पत्र की रिकॉर्डिंग कर ली।
हस्तलिखित नोट्स की बिक्री: वीडियो से प्रश्नों को कॉपी में हाथ से उतारा और फिर फेविकोल से लिफाफे के छेद को दोबारा चिपका दिया।
वॉट्सऐप पर वायरल: परीक्षा शुरू होने से करीब 2 घंटे पहले यह पेपर छात्रों के पास वॉट्सऐप पर पहुंच गया, जिसे प्रति छात्र 11,000 रुपये में बेचा गया था।
विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं कीं स्थगित, 36 घंटे में खुलासा
मामले की जानकारी ई-मेल के जरिए कवर्धा कृषि कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रबंधन तक पहुंची। इसके बाद विश्वविद्यालय ने 7 अगस्त को हुई फर्स्ट ईयर प्लांट पैथोलॉजी और 20 अगस्त की सेकेंड ईयर कीटशास्त्र परीक्षा को तुरंत स्थगित कर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई।
दुर्ग पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर सबसे पहले अनुज मिंज नामक छात्र को हिरासत में लिया। कबीरधाम, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 36 घंटे तक चली सघन जांच के बाद पुलिस ने पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया।
कैश, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और उपकरण बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹11,000 नकद, 6 मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, केबल, मोबाइल कनेक्टर, सुई-सूजा, हस्तलिखित कॉपी और फेविकोल बरामद किया है। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chhattisgarh: Paper leaked using an endoscopy camera inserted into a sealed envelope; 6 arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chhattisgarh, paper leaked, endoscopy, camera, inserted, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved