• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रायपुर : 70  पाकिस्तानी बनाए गए हिन्दुस्तानी, सीएम ने दिए प्रमाण-पत्र

chhag 70 pakistani hindus were made in raipur - Raipur News in Hindi

रायपुर। आज आपका पुनर्जन्म हुआ है। आपके माथे से मोहाजिर होने का कलंक धुल गया है। बुधवार को ये बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने शदाणी दरबार में अपने सम्बोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज तो खुशी का दिन है कि आप लोगों को पाक की नागरिकता से आजादी मिल गई। आप हिंदुस्तानी हैं। इस दौरान गृह राज्यमंत्री और मुख्यमंत्री ने करीब 70 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस दौरान कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विस्थापित हिंदुओं के लिए आज खुशी का सबसे बड़ा दिन है। विदेश में रह रहे हिंदुओं को विदेशी नागरिक काफिर कहते हैं। अब विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी, मंत्री हंसराज अहीर के प्रयास से आज विस्थापित हिंदुओं को भारतीय नागरिकता प्रदान की जा रही है। अब भारत आपके किराये का घर नहीं बल्कि आपका अपना घर है।
वही गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि विस्थापित हिंदुओं के पूर्वजों ने भारी कष्ट झेला है। आज उन सभी कष्टों से मुक्ति का दिन है, सतगुरु संत गोविन्दराम साहेब जी के 73 वां जन्मोत्सव के मौके पर आज हो रहा यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय नागरिकता प्रदान का कार्य और तेज गति से आगे बढ़ेगा। विस्थापित हिंदुओं के लिए आज के दिन दिवाली के बाद एक और दिवाली है। आज से आप हिंदुस्तानी हो और यही आपकी पहिचान है।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-chhag 70 pakistani hindus were made in raipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chhag, 70 pakistani hindus, raipur, indian citizenship, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved