• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की पदयात्रा, मंत्री बोले- 'देश में भ्रम फैला रहा विपक्ष'

BJP to launch Save Democracy, Remove Anarchy march against Congress in Chhattisgarh, minister says Opposition spreading confusion in the country - Raipur News in Hindi

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को विपक्षी दलों के खिलाफ 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' यात्रा निकालेगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्ष के लोग भारत को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, लेकिन यहां के नागरिक देश को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। राज्य सरकार में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा, "हम लोग 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' जैसे अभियान चला रहे हैं। यह अभियान लगातार एक महीने तक चलाया जाएगा। हम सभी संकल्पित हैं और आज एक पदयात्रा भी है, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल हो रहे हैं।" दिल्ली में एसआईआर को लेकर कांग्रेस पार्टी के विरोध-प्रदर्शन पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा, "सीजेपी और कांग्रेस पार्टी पूरे देश के नागरिकों को भड़काने, भ्रम फैलाने और झूठ फैलाने की कोशिश कर रही हैं। ये लोग देश के सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे भारत को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, लेकिन भारत के नागरिक इसे बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। क्योंकि हम सभी का लोकतंत्र में विश्वास है, हमारा अपने संविधान में विश्वास है, जिसे बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने बनाया था।"
गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तीव्र गति के साथ विकसित हो रहा है और 'विश्व गुरु' बनने जा रहा है। हम सभी साथ हैं। कांग्रेस कितना भी प्रयास कर ले, लेकिन लोकतंत्र को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी।
हम लोग 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' जैसे अभियान चला रहे हैं। यह अभियान लगातार एक महीने तक चलाया जाएगा। हम सभी संकल्पित हैं और आज एक पदयात्रा भी है, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों पर उन्होंने कहा, "वहां तीसरी बार कमल खिलने जा रहा है। जनता का विश्वास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।"
विपक्षी दलों के प्रस्तावित प्रदर्शनों को लेकर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा, "संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर, विपक्षी दल पूरे देश में अस्थिरता और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता का जनादेश पाने के लिए, लोगों का भरोसा जीतना पड़ता है। पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न राज्यों के चुनावी नतीजों को देखें तो, भारतीय जनता पार्टी बंगाल जैसे राज्यों तक पहुंची है। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई है, और बिहार में भी सरकार बनाई है।"
उन्होंने कहा कि विपक्ष में एक निराशा और हताशा की स्थिति निर्मित हुई है। उस हताशा-निराशा के कारण विपक्ष में जनता के जनादेश से निर्वाचित हुई सरकार को हटाकर सत्ता तक पहुंचने की उत्सुकता है, जो देश में अस्थिरता की स्थिति निर्मित कर रही है। विपक्ष को आत्मचिंतन करना चाहिए और जनहित से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाने की जरूरत है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP to launch Save Democracy, Remove Anarchy march against Congress in Chhattisgarh, minister says Opposition spreading confusion in the country
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, save democracy, remove anarchy, democracy, anarchy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved