• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन

Atal Bihari Vajpayee niece Karuna Shukla dies from Corona - Raipur News in Hindi

रायपुर । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का सोमवार की देर रात यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला का रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में इलाज चल रहा था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, "मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं। निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया। राजनीति से इतर उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति।" छत्तीसगढ़ में मौजूदा समय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रहीं करुणा शुक्ला ने लंबे समय तक भाजपा की राजनीति की। 1982 से 2013 तक भाजपा में रहीं करुणा शुक्ला ने नाराज होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Atal Bihari Vajpayee niece Karuna Shukla dies from Corona
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karuna shukla, atal bihari vajpayee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved