• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छत्तीसगढ़: पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये बरामद, खैर लकड़ी तस्करी करने वालों पर भी हुई कार्रवाई

Chhattisgarh: Rs 4 Crore Seized from Pickup Truck; Action Taken Against Khair Wood Smugglers - Raipur News in Hindi

रायपुर । छत्तीसगढ़ के दुर्गपुर और महासमुंद में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस ने दुर्गपुर में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 4 करोड़ रुपये को पकड़ा है। वहीं, महासमुंद पुलिस ने खैर की लकड़ी की तस्करी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए 95 लाख रुपये जब्त किए हैं। दुर्गपुर पुलिस कार्यालय के मुताबिक, पुलिस द्वारा डबरापारा, थाना खुर्सीपार के पास वाहन चेकिंग के दौरान रविवार रात करीब 11:00 बजे पिकअप वाहन को रोककर चेक किया गया। वाहन का पिछला हिस्सा मॉडिफाई कर पूरी तरह बंद किया गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार मिले, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे बताया। तलाशी लेने पर वाहन के मॉडिफाई किए गए पिछले हिस्से में एक गुप्त चेंबर बना हुआ मिला। चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखे गए 4 करोड़ रुपये बरामद हुए। दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व और परिवहन के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
वहीं, खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी और बिलिंग मामले में महासमुंद पुलिस ने ओडिशा, हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 95 लाख रुपये जब्त किए हैं। खैर लकड़ी के अवैध कारोबार को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले (थाना सिंघोड़ा) में फरार मुख्य आरोपी संजय छापरिया को हरिद्वार (उत्तराखंड) से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी संजय छापरिया से पूछताछ के आधार पर बरगढ़ (ओडिशा) स्थित उसके आवास से 45 लाख रुपये और सहयोगी (टैक्स कंसल्टेंट) के घर से 15 लाख रुपये जब्त किए गए। हिमाचल प्रदेश में आरोपियों को अवैध खैर लकड़ी खपाने में सहायता करने वाले एक अन्य ठिकाने पर दबिश देकर 35 लाख रुपये जब्त किए गए।
महासमुंद पुलिस द्वारा अब तक आरोपी मनीष अग्रवाल, संजय छापरिया एवं उनके सहयोगियों के विभिन्न ठिकानों से अवैध खैर लकड़ी के कारोबार से कमाए गए 3,61,52,880 रुपये (तीन करोड़ 61 लाख 52 हजार आठ सौ 80 रुपये) जब्त किए जा चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chhattisgarh: Rs 4 Crore Seized from Pickup Truck; Action Taken Against Khair Wood Smugglers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pickup truck, chhattisgarh, crime news in hindi, crime news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved