रायपुर। अब तक आपने शाही परिवार के शाही शादियों के बारे में खूब सुना है। पर हम आपको बताने जा रहे हैं एक किसान पुत्र की शाही शादी के बारे। ये शादी होने वाली है छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के अंतर्गत आने वाले घोरपुरा गांव में, जहां दूल्हा अंकुश सिंह अपने दादा के सपने को पूरा करने 22 जनवरी को हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन लेने जाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अंकुश ने इसके लिए बाकायदा जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने और उतरने की अनुमति मांगी थी, जो उसे 18 जनवरी को ही मिल गई।
अंकुश सिंह पिता महेंद्र प्रताप सिंह की शादी सतना (मप्र) निवासी अरुण सिंह की सुपुत्री अदर्शिता सिंह के साथ 22 जनवरी को होने वाली है। उनकी विवाह की रस्में 20 जनवरी मंडपाच्छादन के साथ ही शुरू हो गई। बहरहाल, किसान पुत्र के इस अनोखी शादी की छत्तीसगढ़ सहित शहडोल (मप्र) में भी चर्चा हो रही है।
अंकुश सिंह ने वीएनएस से दूरभाष पर हुई चर्चा में बताया कि वे अपने दादा धर्मराज सिंह के सपने को पूरा करने ऐसा कर रहे हैं। वे किसान के बेटे हैं। उनके दादाजी मालगुजार धर्मराज सिंह का यह सपना है कि उसका पोता अंकुश सिंह हेलीकॉप्टर से बारात जाए और हेलीकॉप्टर से ही दुल्हन लेकर आए।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
अजब-गजब: आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की सालगिरह मनाई, हैरान करने वाली है वजह
दौसा: भारत -पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है? प्रश्न का जवाब छात्र ने बड़े रोचक अंदाज लिखा
Daily Horoscope