• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धमतरी में कांग्रेस नेता के निवास पर ईडी की कार्रवाई, शराब घोटाला मामले में हुई कार्रवाई

ED raids Congress leader residence in Dhamtari, action taken in liquor scam case - Dhamtari News in Hindi

धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है। गुरुवार सुबह ईडी की टीम रामगोपाल अग्रवाल के घर पहुंची और दस्तावेजों सहित अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय की टीम दो अलग-अलग वाहनों से रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर पहुंची। टीम में सुरक्षा बलों सहित करीब आठ सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। गुरुवार सुबह से जारी कार्रवाई के दौरान अधिकारी घर के अंदर दस्तावेजों और विभिन्न रिकॉर्ड की पड़ताल कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर घर के आसपास भी सुरक्षा बलों की मौजूदगी बनी हुई है। रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले की जांच के तहत बताई जा रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान अब तक क्या दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड या अन्य सामग्री बरामद हुई है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही बरामदगी और कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
बताया जाता है कि रामगोपाल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। इस दौरान उनके देश और विदेश में होने को लेकर भी चर्चाएं होती रही हैं। जांच एजेंसियां उनकी लोकेशन के साथ-साथ उनसे जुड़े लोगों और संभावित संपर्कों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।
इससे पहले भी कथित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में कांग्रेस संगठन से जुड़े कुछ अन्य लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई हो चुकी है। ऐसे में रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय की ताजा कार्रवाई को इसी जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है।
फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की टीम घर के अंदर दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। कार्रवाई कब तक चलेगी और जांच के दौरान क्या महत्वपूर्ण जानकारी या सामग्री सामने आती है, इस पर सभी की नजर है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी होने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ED raids Congress leader residence in Dhamtari, action taken in liquor scam case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ed raids congress leader residence in dhamtari, ed raids, congress, dhamtari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dhamtari news, dhamtari news in hindi, real time dhamtari city news, real time news, dhamtari news khas khabar, dhamtari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved