• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिलासपुर: निजी स्कूल की बढ़ी फीस और एनुअल चार्ज को लेकर अभिभावकों ने जताया विरोध

Bilaspur: Parents protested against the increased fees and annual charges of private school - Bilaspur News in Hindi

बिलासपुर। बिलासपुर के नैनीताल हाइवे स्थित एक निजी स्कूल में फीस वृद्धि और एनुअल चार्ज को लेकर शनिवार को अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 11:30 बजे के करीब बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से मुलाकात कर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने ट्यूशन फीस में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इसके अलावा एनुअल चार्ज भी बिना किसी पूर्व सूचना के बढ़ा दिए गए हैं। स्कूल बस का किराया भी पहले से अधिक लिया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को जबरन कोर्स सामग्री खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस मनमानी रवैये से अभिभावक परेशान हैं और उन्होंने स्कूल से बढ़ी हुई फीस और चार्ज को वापस लेने की मांग की है। प्रिंसिपल ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि उनकी बातों को स्कूल प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा और शीघ्र कोई उचित निर्णय लिया जाएगा जिससे अभिभावकों को राहत मिल सके।
इस विरोध प्रदर्शन में दलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह हुंदल, उपेंद्र कौर, ममता गौतम, जसवीर कौर, गुरदीप कौर, अमनदीप कौर, भूपेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, जगतार सिंह, सोनू और गुरदेव सिंह समेत कई अभिभावक शामिल हुए। सभी ने एक सुर में कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे आगे भी विरोध जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bilaspur: Parents protested against the increased fees and annual charges of private school
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bilaspur, parents, protested, against, annual charges, private, school, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bilaspur news, bilaspur news in hindi, real time bilaspur city news, real time news, bilaspur news khas khabar, bilaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved